Atualização do abaixo-assinadoJUSTICE TO DINESH & TO ALL MARRIED MEN COMMITED SUICIDE DUE TO MISUSE OF 498-A/BIASED LAWS

मैं मरने जा रहा हूं... मेरी मौत के जिम्मेदार बीवी, साली और सास हैं!

y mahajanNew Delhi, Índia
5 de jul. de 2016
मुंबई। मुंबई से सटे उल्हासनगर में एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लेकिन मरने से पहले उसने अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वो अपनी मौत के लिए पत्नी, साली और सास को जिम्मेदार ठहरा रहा है। वीडियो में वो शख्स बता रहा है कि उसे इतना टॉर्चर किया गया कि उसने खुदकुशी का फैसला कर लिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल फोन पर ये बयान दर्ज करने के बाद कुंदन ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी मौत के बाद जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो उसके हाथ ये वीडियो लगा। वीडियो में जो कुछ कुंदन कह रहा है, उसे सुनकर कुंदन के करीबी सन्न है। सवाल उठ रहा है कि आखिर कुंदन की पत्नी, उसकी साली और सास ने उसके साथ ऐसा क्या किया कि उसने जिंदगी खत्म करने का फैसला ले लिया। क्या ससुरालवालों ने उसकी जिंदगी को ऐसा बना दिया था कि मौत ही उसे आखिरी रास्ता नजर आया। इन सवालों की तह में जाने के लिए पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सुसाइड से पहले कुंदन रमेशलाल मिर्ग ने बयान दिया था कि मेरा नाम कुंदन है और मैं अभी मरने वाला हूं। मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी घरवाली, उसकी मां और उसकी बहन सीमा है। मुझे इन लोगों ने बहुत परेशान करके रखा है। महिला मंडल में इन लोगों ने मुझपर झूठा केस भी कर रखा है। ये कुंदन का आखिरी बयान है। 30 साल का कुंदन उल्हासनगर के साईबाबा कॉलोनी में अपनी पत्नी साची के साथ रहता था। कुंदन की बहन के मुताबिक उसके भाई को ससुरालवालों ने इतना टॉर्चर किया कि उसने मौत को गले लगा लिया। कुंदन की बहन और पुलिस की तफ्तीश के आधार पर इस केस में तीन लोगों पर शिकंजा कसता जा रहा है। कुंदन की बहन ने पुलिस स्टेशन में मोबाईल वीडियो दिया है जिसमें वो अपनी पत्नी, साली और सास का नाम के रहा है। अभी तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है आगे की जांच चालू है। कुंदन और साची की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। साची ने कुंदन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवा रखा था। फिलहाल पुलिस ने कुंदन की पत्नी, साली और सास के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Copiar link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
E-mail
X