Sweta SamotaIndia
Apr 12, 2019
प्रिय नागरिकों,
मुझे मुंबई की निवासी श्वेता सामोता की पेटीशन प्राप्त हुई है, जो मेरी पार्टी से खाने में मिलावट को रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग करती है।
मैं श्वेता और उनकी पेटीशन के 41 हज़ार से ज़्यादा समर्थकों को बताना चाहता हूँ कि मेरी पार्टी- भाजपा खाने में मिलावट के प्रति एक कड़ा रुख अपनाती है। हर भारतीय के पास सुरक्षित आहार का अधिकार हो, हमारी पार्टी इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूँ कि देश की खाद्य नियंत्रक संस्था एफएसएसएआई (FSSAI) को और मज़बूत किया जाना चाहिए। देश में मिलावट की रोकथाम के लिए एक प्रभावी तंत्र होना चाहिए जो उनके खिलाफ काम करे जो आम नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं।
Change.org हिंदी पर इस पेटीशन के बाद मैं सुनिश्चित करूँगा कि इस मुद्दे को भाजपा की मैनिफेस्टो कमेटी तक पहुँचाऊँ। हम सुनिश्चित करेंगे कि मिलावट को खत्म करने की दिशा में देशवासियों को एक कड़ा कानून दे सकें।
मुझे खुशी होगी अगर आप मेरी पार्टी और मेरे द्वारा किए जाने वाले कार्यों से अपडेट रहेंगे। कृपया ट्विटर पर मुझे @rajeev_mp पर फॉलो करें।
धन्यवाद,
राजीव चंद्रशेखर
सांसद

Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X