लोनी (गाजियाबाद) उत्तर प्रदेश को नरकीय स्थिति से उबारिये, इस पिटीशन पर हस्ताक्षर कीजिये।

यह पेटीशन 148 हस्ताक्षर जुट गई

समस्या

यह ग़ाज़ियाबाद से 20 किलोमीटर की दूरी पर और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाले रास्ते पर दिल्ली से 4 किलोमीटर पड़ता है। यह दिल्ली यूपी बॉर्डर पर स्थित है। लोनी ग़ाजियाबाद की एक तहसील है लोनी के वर्तमान विधायक है श्री नन्दकिशोर गुर्जर (गनौली) और साँसद श्री विजय कुमार सिंह।

 

लोनी (गाजियाबाद) की जनता काफी समय से समस्याओं का दंश झेल रही है जिसको दूर करने के लिए कोई सफल प्रयास नहीं कर रहा है।

 

लोनी की जनता मुख्य रूप से सिर्फ 5-6 चीजें चाहती है।


1. यहां सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की है, उसके लिए सीवर लाइन और सीवर को एसटीपी के साथ जोड़ने के पर्याप्त सुविधा अति आवश्यक है। 

2. बिजली के पुराने जर्जर तार बदले और अंडरग्राउंड करे जाएं।
3. आवागमन के लिए दिल्ली सहारनपुर रोड का कायाकल्प और शिव विहार से मंडोला तक का मेट्रो विस्तार।
4. लोनी की चिकित्सा व्यवस्था बिल्कुल ना के बराबर है, लोनी एक तहसील है जिसकी कुल आबादी लगभग 20-22 लाख है यहां एक सुविधाओं से युक्त अस्पताल होना चाहिए।
5. पूरे लोनी में प्राइवेट स्कूलों की भरमार है जबकि सरकारी स्कूल नाम मात्र को हैं, जो है उसमें भी शिक्षा की गुणवत्ता, इन्फ्रास्ट्रक्चर भगवान भरोसे है। यहां के 90% विद्यार्थी दिल्ली के सरकारी स्कूल और कॉलेजों पर निर्भर हैं।

केंद्रीय विद्यालय, CGHS डिस्पेंसरी, लोनी तिराहा फ्लाईओवर व दिल्ली सहारनपुर हाईवे के डिवाइडर पर लाइट लगवाने का कार्य ,शिवविहार मैट्रो से पावी पुस्ता तक ग्रीन बेल्ट ,लालबाग वन विभाग का सौंदर्यीकरण अन्य कुछ बिंदु हैं जिन पर काम होना है लेकिन किसी भी समस्या पर कोई काम नहीं कर रहा है।

avatar of the starter
Arun Kumarपेटीशन स्टार्टर

फैसला लेने वाले

chief minister of uttar pradesh
chief minister of uttar pradesh
Collector, District Ghaziabad
Collector, District Ghaziabad
DM Office Ghaziabad

पेटीशन अपडेट