गिरिडीह जिले व गिरिडीह सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के संबंध मेंl

The Issue

श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय 

झारखंड सरकार

विषय :- गिरिडीह जिले व गिरिडीह सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के संबंध मेl

महाशय

गिरिडीह जिला सन 1972 के अपने स्थापना काल के 48 वर्ष बीत जाने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं की कमी से बदहाल हैl करीब 30 लाख की आबादी वाले जिले में चिकित्सा सुविधाओं के नाम पर सिर्फ रेफर किया जाता हैl
यहां चिकित्सकों एवं नर्सों की भारी कमी हैl पूरे जिले में डॉक्टर के स्वीकृत पद 181 हैं जबकि मात्र 75 डॉक्टर पोस्टेड हैंl
टेक्नीशियन,एएनएम समेत कुल 984 चिकित्सा कर्मियों के पद स्वीकृत हैं जबकि 297 कर्मचारी पोस्टेड हैं कर्मचारियों के 689 पद खाली हैंl
गिरिडीह जिले के मुख्यालय में अवस्थित सदर अस्पताल वर्षों से अपनी बदहाल व्यवस्था का रोना रो रहा है। यहां ऑपरेशन थिएटर तो है लेकिन पर्याप्त डॉक्टर और उपकरण की कमी के कारण अपेंडिक्स, हर्निया,बच्चेदानी ,स्टोन आदि का ऑपरेशन भी नहीं हो पाता। गिरिडीह सदर अस्पताल वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ,ह्रदय रोग विशेषज्ञ ,एक्सीडेंट व अन्य क्रिटिकल पेशेंट हेतु ट्रामा सेंटर आदि के आस में हैl सड़क हादसे में त्वरित उपचार न मिलने से मरीज की जान चली जाती है।

अतः आपसे आग्रह है कि गिरिडीह जिले के लगभग तीस लाख लोगों हेतू गिरिडीह सदर अस्पताल को भी पीएमसीएच,धनबाद की तर्ज पर आधुनिकीकरण करते हुए निम्न स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करने का कष्ट करें:

1) डॉक्टर नर्स व टेक्नीशियन के सभी स्वीकृत पदों को भरने के साथ-साथ सभी विभागों में आधुनिक उपकरण की व्यवस्था करें l

2) एक्सीडेंटल व क्रिटिकल मरीजों हेतु आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रामा सेंटर का निर्माण करें l

3) बीस बेड का आईसीयू व दस वेंटिलेटर बेड की व्यवस्था की व्यवस्था होl

4) ऑक्सीजन स्टोरेज और पाइप लाइन से ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था करें।

5) सामान्य सौ बेड की व्यवस्था करें।

6) बहुप्रतीक्षित ऑर्थोपेडिक विभाग वह कार्डियोलॉजी विभाग जल्द से जल्द शुरू करेंl

7) नेत्र व दंत विभाग को आधुनिक उपकरणों से लैस करें।

8) डायलिसिस यूनिट को दस बेड का करने का कष्ट करें।

9) सिटी स्कैन और एम आर आई की भी सुविधा सदर अस्पताल में होl

10) 24 * 7 बिजली बैकअप की व्यवस्था करेंl

11) बर्न यूनिट की व्यवस्था हो।

12) नियमित रूप से लिफ्ट के संचालन की व्यवस्था हो।

इस ऑनलाइन  पिटिशन  के माध्यम से निवेदन है उपरोक्त बिंदुओं पर त्वरित संज्ञान लें ताकि सदर अस्पताल सिर्फ रेफर अस्पताल ना रहे और यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकेंl

निवेदक :
प्रभाकर
रमेश यादव
लक्ष्मी कुमारी
रामजी यादव
सोमनाथ केसरी
हलीमा सादिया
अमित यादव
(सभी जिला गिरिडीह, झारखंड)

avatar of the starter
vibrant GiridihPetition Starterवाइब्रेंट गिरिडीह, गिरिडीह जिले में ऑनलाइन कैंपेनिंग के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने हेतु शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं द्वारा बनाए गया एक प्लेटफार्म हैl
This petition had 1,335 supporters

The Decision Makers

Health Minister Jharkhand
Health Minister Jharkhand
MLA Giridih
MLA Giridih
Dc Giridih
Dc Giridih

Petition Updates