

मै आपका ध्यान दैनिक समाचार पत्र जागरण के दिनांक 25 मार्च 2019 के शीर्षक “मेट्रो भवन मे मिला DMRC कर्मचारी का शव, आत्महत्या की आशंका” की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूँ । महोदय मृतक महेश प्रजापति पुत्र पतिराज प्रजापति नि0- एस. 29/428, बी-1 सब्जी मण्डी (भांग वाली गली) थाना शिवपुर वाराणसी का था । मृतक महेश दिल्ली मेट्रो मे मेंटीनेंस फिटर के पद पर कार्यरत था और दिल्ली की गोविन्दपुरी मे रहता था । मृतक महेश की शादी विगत 15 दिसम्बर 2018 को प्रिया वर्मा पुत्री गोपाल वर्मा नि0- डी. 17/87 दशाश्वमेध वाराणसी के साथ सम्पन्न हुई थी । मृतक महेश की पत्नी प्रिया वर्मा ने शादी के कुछ दिनो के बाद से ही अपने माता नगीना देवी व पिता गोपाल वर्मा के शह पर मृतक पर भरण-पोषण का वाद दायर कर व उच्चाधिकारियो पत्र प्रेषित कर मानसिक अवसाद मे ला दिया था तथा मृतक व उसके परिजनो से प्रिया वर्मा व उसके माता-पिता ने मानसिक दबाव बनाकर व झूठे मुकदमो मे फंसाने की धमकी देकर करीब 6 लाख रुपये भी मानसिक रुप से प्रताडित कर जबरिया लिया था और मृतक से अलग उसकी पत्नी रहती थी । प्रिया वर्मा व उसके परिजन काफी शातिर एव जालसाज किस्म के है तथा प्रिया वर्मा के पिता पर कई मुकदमे उ0प्र0 राज्य के कई जिलो मे लम्बित है । मृतक महेश की मृत्यु कारित कराने के उद्देश्य मे प्रिया वर्मा व उसके परिजनो के द्वारा किये गये मानसिक प्रताडना व हत्या की आशंका से इंकार नही किया जा सकता है । सूत्रो से ज्ञात हुआ है कि प्रिया वर्मा के परिजन खुलेआम कहते घूम रहे है कि अब मेरी बेटी को ही मृतक महेश की नौकरी मिल जायेगी, इससे भी साफ स्पष्ट होता है कि प्रिया वर्मा व उसके परिजन सुनयोजित तरीके से चाहते थे कि मृतक महेश की मृत्यु हो जाये और उसकी पुत्री को नौकरी मिल जाय उक्त क्रम मे ही प्रिया वर्मा द्वारा मृतक को मानसिक रुप से व आर्थिक रुप से प्रताडित किया जाता रहा । ऎसी स्थिति मे उक्त प्रकरण मे उच्च स्तरीय जांच कराकर मृतक महेश की पत्नी प्रिया वर्मा व उसके माता नगीना देवी व पिता गोपाल वर्मा व अन्य पर हत्या करने या कराने या आत्महत्या के लिये प्रेरित किये जाने का अभियोग पंजीकृत किया जाना व मृतक महेश के माता-पिता को मुआवजा दिया जाना आवश्यक है । उक्त प्रार्थना पत्र दिनांक 30.03.2019 को प्रेषित किया गया था । तथ्यो व सूत्रो के द्वारा ज्ञात हुआ है कि शादी के बाद ही मृतक महेश की पत्नी प्रिया वर्मा उसको मानसिक रुप से प्रताडित करती थी तथा उससे अलग रहती थी और तरह तरह के प्रार्थना पत्र उच्चाधिकारियो के यहा प्रेषित करती थी । मृतक महेश के ससुरालीजन ने अपने बडे दामाद आकाश प्रजापति पर व उसके परिजनो पर भी मुकदमे किये है और अवैध धन की मांग कर रहे है, जिसके सम्पूर्ण तथ्यो के साथ मृतक के परिजन ने प्रार्थना पत्र उच्चाधिकारियो के समक्ष प्रेषित किया है । जिससे साफ प्रतीत होता है कि मृतक महेश प्रजापति की मृत्यु / आत्महत्या के पीछे उसकी पत्नी प्रिया वर्मा व उसके परिजनो का मानसिक रुप से प्रताडित किये जाने को बखूबी साबित करता है । इसके बावजूद भी स्थानीय थाना दिल्ली की पुलिस द्वारा प्रिया वर्मा व उसके परिजनो के विरुद्ध अभी तक अभियोग पंजीकृत नही किया गया है, जिससे मृतक महेश के परिजनो को न्याय पाने की मंशा विफल हो रही है ।अत: उक्त प्रकरण मे उचित कार्यवाही करने की कृपा करे ।