स्वर्गीय डॉ. रवींद्र किशोर सिन्हा जी को भारत रत्न / पद्मपुरस्कार दिया जाये

2,199

The Issue

स्वर्गीय डॉ. रवींद्र किशोर सिन्हा जी को भारत रत्न / पद्मपुरस्कार दिया जाये - जिसने भारत को सुरक्षा दी

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार

मान्यवर,

हम भारत के नागरिक, भारत सरकार से विनम्र निवेदन करते हैं कि देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न / पद्मपुरस्कार" से स्वर्गीय डॉ. रवींद्र किशोर सिन्हा जी (22.09.1951 - 30.10.2026) - पूर्व राज्यसभा सांसद एवं संस्थापक अध्यक्ष, एसआईएस ग्रुप - को सम्मानित किया जाए।

डॉ. आर. के. सिन्हा जी केवल एक उद्योगपति नहीं थे, वे स्वयं में एक संस्था थे।

1. भारत में निजी सुरक्षा क्रांति के जनक:
सन 1974 में, पटना के एक छोटे से गैरेज से मात्र 250 रुपये से उन्होंने जो सपना देखा, आज वही एसआईएस ग्रुप - फॉर्च्यून इंडिया 500 कंपनी है। उन्होंने 3 लाख से अधिक भारतीयों को, जिनमें ज्यादातर बिहार के युवा, पूर्व सैनिक और ग्रामीण युवा हैं, नौकरी, वर्दी और सम्मान दिया। उन्होंने 'चौकीदार' शब्द को सम्मानजनक पेशा बनाया।

2. लाखों परिवारों के रोजगारदाता:
जब नौकरी मिलना मुश्किल था, तब उन्होंने लाखों घरों में चूल्हा जलाया। वे भारत और ऑस्ट्रेलिया में निजी सुरक्षा क्षेत्र के सबसे बड़े नियोक्ता थे।

3. एक समर्पित राष्ट्रवादी और सांसद:
राज्यसभा सांसद (2014-2020) के रूप में उन्होंने हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा, सुरक्षा कर्मियों के कल्याण और बिहार के विकास की आवाज उठाई। एक पत्रकार के रूप में भी वे राष्ट्रवादी मूल्यों पर अडिग रहे।

4. उनका जीवन मंत्र - सहयोग:
उनका जीवन हमें यही सिखाता है कि "हम सब एक दूसरे के सहयोग के लिए तैयार रहें।" अकेले आगे बढ़ना सफलता नहीं, सबको साथ लेकर बढ़ना ही सच्ची सफलता है।

शून्य से शिखर तक की यात्रा करने वाले, आत्मनिर्भर भारत के इस सच्चे सिपाही को भारत रत्न / पद्मपुरस्कार देकर हम 'आत्मनिर्भर भारत' की भावना को ही सम्मान देंगे।

जय हिंद।

#RKSinhaKoBharatRatna #BharatRatnaForRKSinha
#RKSinhakoPadmaAward
#PadmaAwardForR KSinha

Niraj Kumar VermaPetition Starter

Petition Updates