पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान  मुंबई Mumbai, India
16 mag 2023

जफराबाद के इतिहास को लेकर पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा जल्द ही शार्ट फिल्म बनाई जा रही है। जिसे जुलाई अंत तक पूरा कर लिया जायेगा। तकरीबन सवा घंटे की यह फिल्म जफराबाद के पुराने इतिहास को तो सामने रखेगी ही, पूर्वांचल में इतिहास, पुरातत्व और संस्कृति के प्रति एक नयी चेतना भी जगाएगी। क्षेत्रीय इतिहास लेखन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके तुरंत बाद जौनपुर के इतिहास को लेकर जौनपुर स्टोरी बनाई जाएगी। उसके लिए भी स्क्रिप्ट लेखन का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। दोनों फ़िल्में पार्ट १ और पार्ट २ जैसी होंगी, जिनके जरिये जौनपुर जिले का पूरा पुराना इतिहास सामने आएगा।


हमें विश्वास है, हमें आप सभी का साथ और सहयोग मिलेगा।