पेटीशन अपडेटजफराबाद के मनहेच किले को पूर्वांचल का शौर्य तीर्थ बनाया जाए।  

जफराबाद कथा: एक खोये हुए शहर को फिर से बसाने का सपन

पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान  मुंबई Mumbai, भारत
13 मई 2023

पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा जफराबाद के इतिहास को लेकर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जा रही है। जिसकी शूटिंग 30 मई से 3 जून तक जफराबाद में की जाएगी। फिल्म का नाम है--The Saga Of Jafarabad : Reconstructing A Lost City ( जफराबाद कथा : एक खोये हुए शहर को फिर से बसाने का सपन)। यह फ़िल्म जफराबाद के प्राचीन वैभव को याद करने, उसके सन्दर्भ से जफराबाद को फिर से रोशनी में लाने और मौजूदा दुनिया में उसे फिर एक प्रमुख जगह दिलाने के उद्देश्य से बनायी जा रही है। इसका निर्देशन श्री आनंद प्रकाश सिंह करेंगे। श्री सिंह देश के जाने-माने पत्रकारिता संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन  के स्नातक हैँ। पत्रकारिता,  फोटोग्राफी और प्राध्यापन तीनों में उनकी पकड़ है।   इसकी स्क्रिप्ट मैं, पत्रकार ओम प्रकाश लिख रहा हूँ, जिसे फाइनल टच जाने- माने युवा फ़िल्मकार श्री शशि सिंह और श्री आशुतोष सिंह देंगे। दोनोँ प्रोफेशनल फ़िल्मकार हैँ। स्क्रिप्ट लेखन में पत्रकार मित्र श्री विश्वनाथ गोकर्ण और राज कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. ब्रजेश यदुवंशी की भी मदद ली जा रही है। निर्माण प्रबंधन श्री नीरज सिंह, डॉ. मुकुल त्रिपाठी, श्री अतुल बिसेन और संगीतकार फ़िल्मकार श्री अवनीश तिवारी देख रहे हैं। स्टिल फोटोग्राफी मुंबई के छायाकार श्री राजहंस सिंह करेंगे। फिल्म के इस पूरे प्रयोजन में पत्रकार  मित्र श्री सुमंत मिश्र का भी अनन्य सहयोग है।  

फिल्म के संगीत पक्ष को संवारने के लिए पद्मश्री डॉ. शोमा घोष, एडिटिंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फ़िल्मकार श्री शुभंकर घोष और वॉयस ओवर के लिए श्री आशुतोष राणा से अनुरोध किया जा रहा है।  

फिल्म जफराबाद के इतिहास को याद करने के साथ-साथ 1857 के स्वतंत्रता संग्राम, अवध किसान आंदोलन और आजादी की लड़ाई के दौरान मारे गये पूर्वांचल के शहीदों के प्रति एक श्रद्धांजलि होगी। 

यह फ़िल्म मेरे पिता स्व. श्री राजपति सिंह 'राही' के प्रति भी श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने आजादी के अनाम शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप भारत के शहीद फिल्म लिखी और बनवाई। जिसे व्यापक राष्ट्रीय स्वीकृति मिली और तत्कालीन राष्ट्रपति श्री वी वी गिरी ने भी जिसकी भूरि-भूरि तारीफ की थी। यह फ़िल्म 1972 में रिलीज हुई थी,  जिसे पिता जी के परम मित्र श्री राम गोपाल गुप्ता ने बनाया था और श्री श्रीराम बेडेकर ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में श्री सुभाष घई ने भी ऐक्टिंग की थी और प्रेम धवन ने संगीत दिया था।