Aggiornamento sulla petizioneजफराबाद के मनहेच किले को पूर्वांचल का शौर्य तीर्थ बनाया जाए।  

धन्यवाद भाई अतुल बिसेन और मुकेश सेठ जी

पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान  मुंबई Mumbai, India
11 mag 2023

धन्यवाद भाई अतुल बिसेन और मुकेश सेठ जी 

जफराबाद के मनहेच किले से अब मिट्टी का कोई उत्खनन न हो,  इसके लिए जफराबाद जौनपुर जीर्णोद्धार अभियान ने स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों से मिल कर सुनिश्चित किया है कि किले से अब कोई मिट्टी न उठाई जाये।  पुरातत्व विभाग ने भी जरूरी निर्देश दिए हैं।  

पिछले कुछ सालों से आसपास के लोग जमीन पाटने के लिए किले के ढूहों से ही मिट्टी उठा लेते रहे हैं।  रेल्वे लाइन पर पाटने के लिए भी काफी मिट्टी उठा ली गई है।  पुरातत्व विभाग की सक्रियता से अब यह काम बंद हुआ है।  

इन प्रयासों के लिए पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान के हम सभी लोग जफराबाद जौनपुर जीर्णोद्धार अभियान के राष्ट्रीय संयोजन मंडल के सदस्य श्री अतुल बिसेन और पत्रकार मित्र श्री मुकेश सेठ का बहुत- बहुत अभिनंदन करते हैं।

चित्र: जीर्णोद्वार का इंतजार करता जफराबाद का मनहेच किला।