
Milind BhootIndia
11 Oct 2019
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का संस्कृत के प्रति आदर इस दशक में नया नया नहीं जागृत हो गया है।
विश्व की सर्वाधिक तर्कशुद्ध, वैज्ञानिक भाषा का ज्ञान प्राप्त करने की देशविदेश के विद्वानों में शताब्दियों से प्रतियोगिता रही है।
१७वी शताब्दी में दाराशिकोह (औरंगजेब काा धर्मनिरपेक्ष भाई) ने उपनिषदों का अनुवाद अरबी समुदाय के लाभ में किया।
१८२० तक बर्लिन व आक्सफोर्ड दोनों ही विश्व विद्यालय संस्कृत विभाग की स्थापना कर चुके थे। मेक्सम्युलर ( मोक्षमुलर भट) इन दोनों में कार्यरत रहे।
यूरोप की सभी भाषाएँ अपने संस्कृत मूल से उत्पन्न शब्दों की सूची गर्व से दिखाते हैं - स्वयं को समृद्ध सिद्ध करने के लिए। विश्व संस्कृत के विद्वानों को सदा ही नतमस्तक होकर अवाक् दृष्टि से देखता रहा है, देखता रहेगा।