लाइटहाउस प्रोजेक्ट, इंदौर की जर्जर हालत

The Issue

सेवा में,
श्री नरेंद्र मोदी जी,
माननीय प्रधानमंत्री,
भारत सरकार, नई दिल्ली।

विषय: लाइटहाउस प्रोजेक्ट, इंदौर की जर्जर हालत के संबंध में शिकायत

महोदय,
सादर प्रणाम।
मैं योगेन्द्र यादव, निवासी  लाइटहाउस प्रोजेक्ट, इंदौर, मध्यप्रदेश, आपके महत्वाकांक्षी "ड्रीम हाउसिंग" प्रोजेक्ट के अंतर्गत फ्लैट प्राप्तकर्ता हूं। यह पत्र आपको हमारी बस्ती की गंभीर समस्याओं से अवगत कराने हेतु लिखा जा रहा है।

हमारे परिसर में कुल 8 बिल्डिंग हैं, जिनमें 1024 फ्लैट हैं और लगभग 800 परिवार निवास कर रहे हैं। पिछले 2 वर्षों से हम निम्नलिखित समस्याओं से जूझ रहे हैं:

16 में से 8 लिफ्ट बंद हैं, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को गंभीर परेशानी हो रही है।

बाहरी दीवारों से पानी का रिसाव, दीवारों में दरारें, बीम-कॉलम से पानी आना, और कई जगहों पर दीवारों में करंट लगने की स्थिति।

मेंटेनेंस कंपनी पिछले 4 माह से गायब है और कोई काम नहीं हो रहा।

गंदा पानी, सीवर की बदबू, प्लास्टर उखड़ना, दीवारों का जर्जर हो जाना आम समस्या बन चुकी है।

सुरक्षा व्यवस्था भी लचर है, जिससे परिसर असुरक्षित हो गया है।

हमने पार्षद, विधायक, महापौर, मंत्री, कलेक्टर, निगम आयुक्त और यहां तक कि मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायतें की हैं, भोपाल जाकर ज्ञापन भी सौंपे हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

हमारा आपसे निवेदन है कि इस विषय को गंभीरता से लें।
आपका यह ड्रीम प्रोजेक्ट अधिकारी वर्ग की लापरवाही के कारण एक दुखद उदाहरण बन रहा है। यदि अब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो यह ड्रीम प्रोजेक्ट मात्र एक अधूरा सपना बनकर रह जाएगा।

आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि इस मामले में शीघ्र संज्ञान लें और कार्रवाई हेतु निर्देशित करें।

धन्यवाद।

आपका विश्वासी,
योगेन्द्र यादव
लाइटहाउस प्रोजेक्ट, A01-407, इंदौर
मोबाइल: [8982369077]
ईमेल: yogendray274@gmail.com

avatar of the starter
Yogendra YadavPetition Starter

1

Support now

1

Petition updates