भारत के 15 लाख बैंक मित्रों (BCs) को बचाओ: फिक्स वेतन और बीमा सुरक्षा की मांग।

955

Let’s get to 1000 signatures!
Petitions with 1,000+ supporters are 5x more likely to win!

The Issue

"नमस्ते,

क्या आप जानते हैं कि भारत के सुदूर गांवों में आपके बैंक खातों, पेंशन और सरकारी योजनाओं को आपके घर तक कौन पहुँचाता है? वे हैं बैंक मित्र (Business Correspondents)।

आज भारत डिजिटल भुगतान में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है, लेकिन इस सफलता की नींव रखने वाले 15 लाख बैंक मित्र खुद अंधेरे में जी रहे हैं।

हम यह पिटीशन क्यों शुरू कर रहे हैं? वर्तमान में बैंक मित्र बिना किसी निश्चित वेतन (Fixed Pay) के केवल छोटे-छोटे कमीशन पर काम करते हैं। वे अपनी जान जोखिम में डालकर लाखों का कैश ग्रामीण इलाकों में ले जाते हैं, लेकिन उनके पास न तो जीवन बीमा है और न ही स्वास्थ्य सुरक्षा। यहाँ तक कि दुकान का किराया और इंटरनेट का खर्च भी उन्हें अपनी जेब से देना पड़ता है।

हमारी सरकार से 5 प्रमुख मांगें हैं:

बेंक मित्र के अर्जित कमीशन के साथ साथ ₹15,000 का न्यूनतम मासिक वेतन सुनिश्चित हो।


₹2,750 का मासिक कार्यालय खर्च (Office Allowance) मिले।
'कुशल श्रमिक' (Skilled Labour) का कानूनी दर्जा दिया जाए।
₹15 लाख का जीवन बीमा और ₹10 लाख का स्वास्थ्य बीमा प्रदान हो।
कॉर्पोरेट बीसी (CBC) द्वारा की जाने वाली कमीशन की कटौती बंद हो।
हम भारत को 'विकसित भारत' बनाना चाहते हैं, लेकिन यह तब तक संभव नहीं है जब तक इसके अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता (Frontline Workers) सुरक्षित न हों।

कृपया इस पिटीशन पर हस्ताक्षर करें और बैंक मित्रों के हक की इस लड़ाई में हमारा साथ दें।"

Petition Updates