नाला मुक्त गंगा यमुना क्रांति

Petition Closed

This petition had 3,892 supporters

The Issue

सभ्यताएं जिसने बसाई अपने किनारों पर ।         हमनें उसे ही आज दरकिनार कर दिया ।।

गंगा जी देश की सबसे पवित्र नदी है, जो गौमुख से निकल कर गंगा सागर में मिलती है जिन्हें हम माँ  कहते है, जिन्हें धरती पर लाने के लिए हजारों वर्षों तक तपस्या हुई आज उसी गंगा माँ का जीवन संकट में है। मार्च 2023 के रिपोर्ट के मुताबिक गंगा जी का जल ऋषिकेश के आगे आचमन योग्य नहीं रहा ,कानपुर जाते जाते नहाने योग्य नहीं रह जाता । बिहार और बंगाल जाते जाते गंगा जी किसी योग्य नहीं रहती          वो मां गंगा जो लाखों सालों से भारत की भूमि को जीवन दे रही है आज उसी माँ का जीवन खतरे में है हम कब बंद करेंगे गंगा जी पर अत्याचार करना , नाला मिलाना , गंगा नहीं होगी तो हम पानी कहा से पियेंगे क्या हम भारत की कल्पना कर सकते है बिना गंगा जी के ?

यमुना जी देश की एक और प्रमुख व पवित्र नदी यमुना नदी, यमनोत्री से निकलकर प्रयागराज में गंगा जी में मिलती है, 1376 km में बहनें वाली यमुना 300 km दिल्ली आते आते ही दम तोड़ देती है,और नाला बन जाती है। वो यमुना नदी जिसके तट पर खेलकर भगवान कृष्ण बड़े हुए, जो हमें जीवन देती है आज उसका जीवन खतरे में है,  भगवान कृष्ण ने तो यमुना जी को कालिया नाग से मुक्त किया था यमुना जी जिसका जल कभी अमृत था आज फिर से यमुना जी में जहर घुल चुका है। यमुना जी का अस्तित्व संकट में है। क्या हम भारत की कल्पना कर सकते बिना यमुना जी के ??

आज देश की सभी छोटी बड़ी नदियों की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है , हमनें  सभी नदियों को नाला बना दिया है ,हम अपने नालों (Sewages) का ठीक तरह से निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं , सरकार ने जो ट्रीटमेंट प्लांट्स लगाए हैं वो ठीक ढंग से कार्य नही कर रहे हैं और हाफ ट्रीटेड सीवेज नदियों को प्रदुषित कर रही हैं।

हम लोग सरकार से एक ही विनती करना चाहते हैं कि महोदय नदियों के प्रदूषण पर उचित कार्यवाही कीजिए और नदियों को नाला मुक्त बनाने की ओर महत्वपूर्ण कदम उठाइए ।हम नालों को ट्रीट करने के बाद नदियों में मिलाने के बजाय अगर उनका पुनः प्रयोग (reuse) करें   Agriculture , Construction, Industrial, Garderning, Flushing ,Mining etc आदि कार्यों के लिए तो हम अपने नदियों को नाला मुक्त बना सकते हैं।साथ ही साथ अपने भूजल (groundwater)को भी बचा सकते हैं।अगर हम चांद पर जा सकते है तो इस समस्या का समाधान भी पा सकते है , इजराइल अपने वेस्ट वाटर का 90 प्रतिशत हिस्सा पुनः प्रयोग करता है , तो हम क्यों नहीं कर सकते है ?

अतः सभी राज्य सरकारों और केंद्र सरकार से निवेदन है कि समग्र शक्ति से नाला मुक्त नदियों के लिए कार्य करें और जीवन को बचाएं।अन्यथा, भविष्य चिंता के कटघरे में खड़ा है।।

avatar of the starter
Pankaj KumarPetition StarterEarth Warrior

The Decision Makers

Chief Minister of Uttar Pradesh
Chief Minister of Haryana
Tanmay kumar
Chairman Cpcb
Justice Prakash Shrivastava
Chairman NGT
Prime Minister of India

Petition Updates