Обновление к петицииदिल्ली के Care Leaver और पूर्ण अनाथ युवाओं को कानूनी मान्यता वाला एकीकृत सत्यापन पत्र मिले

पेटीशन श्री अनुराग कुंडू, अध्यक्ष, दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग को सौंपी गई! 

Vishalmridul MandalИндия
31 окт. 2022 г.

प्रिय समर्थकों,

हमने आज अपनी मुहिम में एक बड़ा पड़ाव पार किया है! एक ऐसा पड़ाव जो आपके सहयोग कि बिना संभव नहीं हो पाता! 

मैंने अपनी पेटीशन श्री अनुराग कुंडू, अध्यक्ष, दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग को सौंपी। अनुराग जी ने धैर्यपूर्वक मेरी बात सुनी और मुझे आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर गौर किया जाएगा। मुझसे मिलने और नागरिकों की आवाज़ों को सुनने और उन्हें स्वीकार करने के लिए मैं उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं!

मुझे उम्मीद है कि जल्द दिल्ली के बाल गृह में पल रहे अनाथ बच्चों को एक उज्जवल भविष्य का मौका मिलेगा। 

इस सफ़र में मेरे साथ खड़े रहने के लिए आपका दिल से धन्यवाद। अनुराग जी को अपनी पेटीशन सौंपते वक्त, मैं आप सभी के प्रति बेहद आभार महसूस कर रहा था क्यूँकि आपने इस पेटीशन पर साइन कर के मेरी आवाज को और मजबूत बनाया है। इस पेटीशन को आगे शेयर करते रहें ताकि हमारी एकजुट आवाज़ और मज़बूत हो! 

प्यार और उम्मीद लिए,
विशालम्रिदुल

Скопировать ссылку
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Эл. почта
X