Petition updateरीगा चीनी मील बचाओ अभियान : संजय संघर्ष सिंह

कुछ को भुगतान हुआ है बाकी को भी होगा पिटीशन साइन करें और मित्रों का कराएं

Sanjay Sangharsh singhSheohar, India
Aug 28, 2020

आप मित्रों द्वारा पिटीशन साइन करते ही तमाम संबंधित मंत्री मुख्यमंत्री एवं कार्यालयों को यह आवेदन अग्रसारित होता है अतः आप मित्रों से अनुरोध है चुनाव का समय है और अभी ही सत्ता का कान खुला रहता है आपने पिटीशन साइन किया है आपका आभार अपने मित्रों तक भी शेयर करें इसे ताकि ज्यादा से ज्यादा साइन हो पाए

जल्द ही किसानों के 18-19 और 19-20 के भुगतान के दिशा में प्रयास परिणाम दिखेंगे
4000 किसानों का एडवाइस भेजा जा चुका है
मिल इस सत्र में पेराई करेगी हालांकि गन्ना की आपूर्ति पूरी तरह से नहीं हो पाएगी क्योंकि 3 वर्षों से बिगड़ा हुआ पेमेंट सिस्टम प्रभावित कर चुका है गन्ना की खेती को

लेकिन बदले बदले माहौल में संघर्ष प्रयास में किसान फिर से करना खेती की तरफ बढ़ रहे हैं हां ऐतिहातन थोड़ा कम कर रहे हैं लेकिन उन्नत किस्म की गन्ना लगाई जा रही है जिसका असर अगले सत्र से बेहतर रूप से दिख पाएगा |
छोटे एवं मध्यम किसान को प्राथमिकता देते हुए जिनका कम पैसा बकाया था चाहे किसी भी डेट में गन्ना सप्लाई किए हो का भुगतान हो गया है हो रहा है
क्षेत्र के एकमात्र गन्ना मिल को बंद होने नहीं देना भी हमारी प्राथमिकता है और किसान का पाइप आई दिलाना भी
किसान जिनके पास 10 एकड़ जमीन है उन से अनुरोध है कम से कम 2 एकड़ में उन्नत किस्म की गन्ना जरूर लगाएं|
जनरल मैनेजर केन यशपाल सिंह खुद क्षेत्र में मीटिंग के माध्यम से किसानों की समस्या और मोटिवेशन के लिए कार्य कर रहे हैं और जल्द ही हम संयुक्त रूप से भी इस कार्यक्रम को चलाएंगे : संजय संघर्ष सिंह
नदी में पानी दूषित हो ना की शिकायत भी लगातार किसानों से प्राप्त हुई जिस के निराकरण के संबंध में भी चर्चा हुई और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आईसीईओ आदि के माध्यम से समाधान की तरफ बड़ी तेजी से कार्य हो रहे हैं

बिहार में 29 चीनी मिल थे कभी आज मुश्किल से 11 हैं बचे हुए उनमें से, निश्चित रूप से अब यह संख्या कम नहीं होने देना भी प्राथमिकता है
क्षेत्र के बहुतायत किसान गन्ना की खेती छोड़ चुके हैं अब उन्हें वापस उस रास्ते पर लाना भी है जहां वह धीरे-धीरे गन्ना की खेती की तरफ बढ़े
अदौरी खोरी पाकर पुल निर्माण से नदी उस पार का गन्ना आसानी से आ पाएगा इसलिए निर्माण जरूरी है पुल निर्माण के लिए मिल प्रबंधन भी बार-बार सरकार को कहते रही है
मोतिहारी को शिवहर के रास्ते रिगा सीतामढ़ी तक ट्रेन रूट से जोड़ा जाना बड़ा लाभकारी होगा गन्ना के परिवहन के लिए
आज मिल प्रबंधन मुख्य प्रबंधक शशि गुप्ता गन्ना प्रबंधक यशपाल सिंह संजय संघर्ष सिंह कर्नल सुधीर कुमार सिंह कैप्टन प्रेमशंकर सिंह प्रोफेसर शंभू प्रसाद सिंह की मीटिंग हुई और जिस में तमाम समस्याओं और समाधान पर गहन चर्चा हुई
किसान की समस्या मिल में कार्यरत मजदूर की समस्या और खुद मील की आर्थिक समस्या इन तमाम समस्याओं के संभावित समाधान पर गहन चर्चा और कुछ नतीजे सामने आए कुछ राह प्रशस्त हुए कुछ राह प्रशस्त होंगे मिल चलता रहा है मिल चलता रहेगा
Sanjay Singh

Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X