भिंड कलेक्टर इलैया राजा का तबादला होने से रोकें

समस्या
भिंड कलेक्टर श्री इलैया राजा जी के द्वारा एक पिछड़े जिले के रूप में जाने जाने वाले जिले के विकास के लिए पिछले एक वर्ष में अति महत्वपूर्ण कार्य किये गए हैं | कलेक्टर महोदय के द्वारा किये गए कार्यो से आम जनता में उनकी लोकप्रियता है एवं जिले की जनता उनके संभावित तबादले से नाखुश है एवं जिले का बच्चा बच्चा अपने प्रिय जिलाधीश महोदय को भिंड से नहीं जाने देना चाहता |कई लोग हैं जिन्हें नहीं पता क़ि जिलाधीश इलैया राजा टी साहब ने भिंड के लिए क्या किया। उनके लिए नीचे कुछ स्पष्टीकरण दे रहा हूँ, अगर आप लोगों की आत्मा वाकई दिल से हां कहे तो जरूर मेरे उठाए इस मुद्दे पर हस्ताक्षर के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराएं।
1- नक़ल पर अंकुश।
2- शासकीय विद्यालयों की दिशा और दशा में बदलाव का आगाज़।
3- गरीब छात्रों के लिए निःशुल्क संकल्प कोचिंग की स्थापना।
4- शिक्षा माफियाओं के हौसले पस्त करना।
5- लगभग हर पंचायत में एक तालाब को ज़िंदा करना।
6- गरीबों की आवाज को बुलंद करना।
7- सरकारी स्कूल के वच्चों के लिए पाठ्य सामग्री दान करने के लिए प्रेरित करना।
8- 14000 अपात्रों को बाहर कर 5000 उचित लोगों को बीपीएल कार्ड की सुविधा उपलब्ध करवाना।
9- खुद पसीना बहाकर श्रमदान करके लोगों को जागरूक करना।
10- कई मर्तबा गौरी सरोवर पर कड़ी धूप में खड़े होकर गौरी की सफाई करवाना।
11- एक ही दिन लगभग 70 वाहनों पर कार्यवाही कर अवैध उत्खनन करने वालों की कमर तोडना।
12- आज से पहले आप सभी ने अधिकारियों को गाड़ी या ऐसी चेम्बर में ही देखा होगा लेकिन पहली बार ऐसा देखने को मिला क़ि सुबह 5 बजे कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और एसडीएम गाँवों के जाकर खुले में शौंच को रोकने और स्वच्छता के लिए प्रेरित कर रहे थे।
13- मुख्यमंत्री महोदय की हर जन हितैषी योजना के क्रियान्वन के लिए ठोस कदम उठाये।
14- प्रधानमंत्री मोदी जी के स्लोगन "ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा" को चरितार्थ किया।
15- पहली बार जिले का बच्चा बच्चा जिलाधीश महोदय को नाम से जानता है।
ये सब ऐसे ही नहीं हुआ उन्होंने एक असल मायने में रॉबिनहुड की भूमिका अदा की और लोगों को दिखाया क़ि अपना कर्तव्यों का निर्वहन ऐसे भी किया जाता है। मित्रों अगर तबादले जैसा कुछ भी घटित होता है तो भिंड के लिए एक अपूर्णीय क्षति होगी जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। यदि आप सच्चे मन से अपने भिंड का विकास चाहते हैं, अपनी संतति के भविष्य को सुनहरा बनाना चाहते हैं तो एक साथ कदमताल करके पुरजोर विरोध प्रकट करें और भिंड की अवाम की आवाज को भोपाल और दिल्ली तक पहुंचाएं।।
प्रदेश के मुखिया माननीय शिवराज सिंह चौहान जी से पूरी भिंड जिले की जनता की तरफ से अनुरोध करता हूँ भिंड के जिलाधीश महोदय का तबादला होने से रोका जाए |

कामयाबी
इस पेटीशन को शेयर करें
फैसला लेने वाले
पेटीशन अपडेट
पेटीशन को शेयर करें
29 जून 2016 पर पेटीशन बनाई गई