ग्वालियर के विक्टोरिया मार्किट के दुकानदारों को उनकी दुकाने वापस दी जायें.

समस्या

ग्वालियर नगर में नगर के हृदय स्थल  कहे जाने वाले महाराज बाड़े पर 20 वीं शताब्दी में तत्कालीन महाराजा माधौ महाराज में एक मार्केट का निर्माण करवाया था जिसे महारानी विक्टोरिया के नाम पर विक्टोरिया मार्केट कहा गया .इस मार्केट में ग्वालियर के निवासी अपनी रोजमर्रा कि जरुरत कि वस्तुएँ खरीदा करते थे, यहाँ कई ऐसी वस्तुएं भी उपलब्ध थी जो अन्यत्र नहीं मिलती थी .4 ,5 जून 2010 की रात में इस मार्किट में आग लग गई जिससे पूरा मार्केट जलकर खाक हो गया. दुकानदारों का लाखों का माल जलकर बर्बाद हो गया, मार्केट की ऐतिहासिक ईमारत भी जमींदोज़ हो गई .तत्कालीन जिला प्रशासन ,नगर निगम, मप्र शासन ने व्यापारियों से वादा किया कि इस ईमारत का पुनः निर्माण करवा कर उन्हें दुकाने दी जाएँगी .परन्तु बाद में भाजपानीत नगर निगम ने षडयंत्र कर उक्त इमारत में जियोलाजिकल म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया और ग्वालियर के सांसद और केन्दीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने तल्काल ही केंद्र से फण्ड अलॉट कराकर 9/03/2019 को अधबने म्यूजियम का उदघाटन भी कर दिया बिना यह देखे कि ये दुकानदार कहाँ जायेंगे और क्या करेंगे .

इस निर्णय के विरोध में अखिल भारतीय व्यापार महासभा, विक्टोरिया मार्केट एसोसिएशन, मप्र चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने आंदोलन कि चेतावनी दी और कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में ग्वालियर के सभी व्यापारी भाजपा के उम्मीद्वारों को हराने का कार्य करेंगे .और अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो समस्त 147 दुकानदार मय परिवार के महाराज बाड़े पर आमरण अनशन करेंगे .

avatar of the starter
अखिल भारतीय व्यापार महासभा ग्वालियरपेटीशन स्टार्टर
कामयाबी
106 समर्थकों के साथ इस पेटीशन ने बदलाव लाया!

इस पेटीशन को शेयर करें

फैसला लेने वाले

नगर निगम ग्वालियर और जिला प्रशासन
नगर निगम ग्वालियर और जिला प्रशासन
पेटीशन अपडेट