कोटा विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को रद्द करवाने हेतु

समस्या
कोरोना वायरस की इस महामारी से पूरा देश जूझ रहा है इसके कारण सभी व्यवसाय, नौकरी, शिक्षा आदि अत्यधिक प्रभावित हुए हैं। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को बंद करने के कारण छात्रों के लिए आने वाली परीक्षाओं की तैयारी करना मुश्किल हो गया।
ऐसे में कोटा यूनिवर्सिटी द्वारा परीक्षाएं आयोजित कराने की योजना बनाकर राज्य सरकार भेेजी गई है, जिसके चलते महामारी कर तनाव के कारण परीक्षा देेना छात्रों केे लिए परेशानी बन गई है। इसके लिए हमने पेटिशन शुरू की है ताकि ये परीक्षाएं रद्द की जाएं और इसकी तारीख को आगे बढ़ाया जाए। प्लीज़ ये पेटीशन साइन करें और जितना हो सके शेयर करें ताकि छात्रों को राहत मिल सके।
विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षाओं को लेकर कुछ समस्याएं निम्नलिखित हैं:
1. छात्रों का एक बड़ा हिस्सा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहता है, जहां पर उनको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं और लॉकडाउन में स्टडी मैटेरियल और पढ़ाई के लिए ज़रूरी अन्य सामग्री की भी सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऑनलाइन कक्षाओं से भी ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को नहीं जोड़ा जा सकता है, ऐसे में सबसे ज़्यादा मार गाँव के छात्रों पर पड़ेगी।
2. अचानक हुए लॉकडाउन के कारण कई छात्र दूसरी जगहों पर फंसे हुए हैं और जो घर पर हैं, उनके लिए भी परीक्षा के लिए आना बड़ी चुनौती होगी। परिवहन सुविधाओं का मिलना और सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं होना आदि अनेक समस्याओं के कारण छात्रों पर कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
3. कोटा विश्वविद्यालय के अंतर्गत हर वर्ष 2 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षाएं देते हैं और वर्तमान में कोटा रेड ज़ोन क्षेत्र में है। ऐसे में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में छात्रों का जमावड़ा खतरे से खाली नहीं होगा, यदि परीक्षाएं आयोजित करवाई जाती हैं तो यह छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा और उसका जिम्मेदार विश्वविद्यालय होगा।
ऐसे तनाव और संशय भरे माहौल में छात्रों का परीक्षा दे पाना सम्भव नहीं होगा, इसके लिए परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाना ही होगा ताकि छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिले और उनकी जान को भी खतरा ना हो।
हम यह पेटीशन छात्रों के हित को देखते हए शुरू कर रहे हैं। देश के हर छात्र और नागरिकों से गुज़ारिश है कि वो हमारी पेटीशन साइन करें ताकि कोटा विश्वविद्दालय छात्रों के हितों के लिए परीक्षाओं को रद्द करें और आगामी शैक्षणिक सत्र के पाठ्यक्रम के बारे में दिशा-निर्देश जारी करें।
हमें उम्मीद है कि आप जल्द ही छात्र हितों को देखते हुए अपना निर्णय लेंगे।
धन्यवाद,
समस्त छात्र शक्ति
समस्त संबंद्ध महाविद्यालय
कोटा विश्वविद्यालय, कोटा

कामयाबी
इस पेटीशन को शेयर करें
फैसला लेने वाले
पेटीशन अपडेट
पेटीशन को शेयर करें
16 मई 2020 पर पेटीशन बनाई गई