Petition updateआजमगढ़ में विश्वविद्यालय की मांगअंततः उत्तर प्रदेश सरकार हमारी मांग "आजमगढ़ में विश्वविद्यालय बने" को पूरा की !!
Raghavendra YadavAzamgarh, India
Nov 19, 2021
आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की दशकों पहले उठी मांग अब एक लम्बी लड़ाई के बाद पूरा हो चुकी है। हम जीत गए है। इस लड़ाई में साथ देने वाले सभी संघर्षी साथियों और दुनिया के कई देशों, देश के कई राज्यों और प्रदेश के कई जनपदों समेत अपने जनपद से समर्थन देने वाले सभी महानुभावों को बधाई। इस नेक काम के लिए विश्वविद्यालय अभियान आप सभी सहयोगियों का आभार मानता है। हम आजमगढ़ के क्षेत्रीय मीडिया के प्रति आभार व्यक्त करते है जो निरंतर विश्वविद्यालय मुद्दे को सुर्ख़ियों में रखे। हम आजमगढ़ के सभी माननीय विधायकगण और माननीय सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश के प्रति अपनी कृतग्यता जाहिर करते है जिनके माध्यम से या पत्र से यह मुहीम सदन तक पंहुचा। अंत में एक बार फिर से हमारी मांग को पूरा करने के लिए हम उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते है। उत्तर प्रदेश सरकार से एक शिकायत भी रहेगी कि सदन में आधिकारिक घोषणा के बाद भी शिलान्यास होने में देरी की गई। हम चाहते है कि अगले सत्र विश्वविद्याल में पठन-पाठन और शोध शुरू किये जायें। मैं जब इस ऑनलाइन पेटिशन को शुरू किया था तो मुझे उम्मीद था कि इस पेटिशन के माध्यम से हम लोगों तक अपनी बात पंहुचा पाएंगे और एक हद तक यह सफल भी रहा। इसलिए हम चेंज डॉट ओआरजी का भी शुक्रिया अदा करते है। साभार: राघवेंद्र आजमगढ़
Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X