शाहजहाँपुर जनपद की एक छोटी सी नदी गरई को बचाने के लिए आपके सहयोग की आवश्यकता है।

समस्या
विषय:जनपद शाहजहाँपुर की एक अत्यंत छोटी नदी गरई के सन्दर्भ में।
महोदय,
निवेदन है कि हमारा शहर शाहजहाँपुर,दो नदियो खन्नौत और गर्रा के बीच में बसा है।यह दोनों नदिया नानक सागर दें से निकल कर हजारो एकड़ खेती योग्य भूमि को सींच कर गंगा में विलय हो जाती है।गर्रा का प्राचीन नाम देवहुती है।यह नदी शाहजहाँपुर शहर के पश्चिम से निकलती है।इसी नदी से एक अत्यंत छोटी किन्तु कृषि की दृस्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण नदी गरई का उद्गम हुआ है।नदी की यह शाखा ब्लाक ददरौल,कांट,जमोर इत्यादि क्षेत्र के गांवो में कृषि योग्य भूमि की सिंचाई,भूमिगत जल हेतु रिचार्जिंग प्रबंधन एवम् पशुओ हेतु बहुमूल्य भूमिका निभाती चली आ रही है।विगत कुछ वर्षो में इसी इलाके में तीव्र औधोगिकीकरण हुआ और कुछ बड़े प्लांट यथा यूरिया एवम् पेपर मिल लगी है।दोनों ही बड़े कारखानो द्वारा भूमिगत जल का बड़ी मात्रा में एवम् मानको से ज्यादा दोहन किया जा रहा है।के.आर.पेपर मिल द्वारा असंवेदनहींनता की हदे पार् करते हुए कारखानो से निकला सारा दूषित एवम् केमिकल युक्त जल बिना शोधित किये हुए बरसाती नाले के माध्यम से गरई नदी में गिराया जा रहा है।अनेक पशु इस पानी को पीने से मृत्यु को प्राप्त हो चुके है,वही नदी के किनारे की जमीन बंजर बनती जा रही है।कृभको श्याम यूरिया कारखाने द्वारा भी फेक्टरी के दूषित जल को तकनीक द्वारा वाष्पीकृत कर निशेष को तालाबो एवम् रोड के किनारे की जमीन पर फैलाया जा रहा है।अनेकानेक बार क्षेत्र के वाशिंदों द्वारा इसके खिलाफ प्रदर्शन किये गए किन्तु हर बार प्रशासन द्वारा कठोर कार्यवाही का हवाला देकर मामले को शांत कर दिया जाता है।
श्रीमान जी से निवेदन है कृपया सम्बंधित मंत्रालय,बोर्ड के द्वारा उच्च स्तरीय जांच कराकर सम्बंधित कारखानो के खिलाफ कठोर कार्यवाही कर क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण हेतु सहयोग करने की कृपा करे।।
धन्यवाद
-भवदीय
समस्त सदस्य
शाहजहाँपुर सिटीजन
सोशल मिडिया ग्रुप
(9452140884)

Shahjahanpur Citizenपेटीशन स्टार्टर
कामयाबी
109 समर्थकों के साथ इस पेटीशन ने बदलाव लाया!

इस पेटीशन को शेयर करें
फैसला लेने वाले
The Prime Minister
Hon'ble Chief Justice
Chairman
District Magistrate
District Magistrate
पेटीशन अपडेट
पेटीशन को शेयर करें
23 अप्रैल 2016 पर पेटीशन बनाई गई