Petition updateThe Billionaires Raj. Rich Vs. Poor. Growing inequality in India

आज से ठीक 6 साल पहले भारत में सभी सामान्य जन, धन कुबेर और मंत्री मंडल थाली बैलन बजा रहे थे!

RAYOMAN SORABJI ILAVIASurat, India
Sep 25, 2026

There is a lack of clear budgetary allocation figures for the health sector in F.Y. 2026-27 Budget of Government of India, which is essential to manage the cost escalations caused by inflation.

Please read and sign the petition so as to it reaches upto Shri Narendra Modi ji, Hon. Prime Minister of India and all the Cabinet Ministers in Government of India 

आज भारत में अनंत चतुर्दशी उत्सव, उत्साह उल्लास और सद्भाव से मनाया जा रहा है। ढोल तासा संगीतमय माहोल में श्री गणेश जी को बिदाई देते समय सभी भक्तजन आनंद और दुःख दोनों आंसूओ में भीगते है।
     आज से ठीक 6 साल पहले भारत में सभी नागरिक स्टील की थाली और बैलन बजाकर कोरोना वायरस को हराने के लिए एकजूथ होकर आह्वान दे रहे थे। 
    तब ऐसी मांग उठी थी की भारत में हेल्थ केर के लिए सरकारें GDP के कम से कम 5% फंड का प्रावधान हर वर्ष के बजेट में करे।

       भारत का अर्थतंत्र विश्व में चौथे क्रमांक पर पहुंच चूका हैं ऐसा हमने सरकारी समाचार माध्यम से सुना और जाना भी हैं। किंतु आज भी भारत में हेल्थ केर का बजेट GDP के 2.1% से कम ही है। 

     कोरोना गया, प्रजा और सरकारें सभी बात भूल गए। बात बीती, यादें मिटी! इसें क्यूं याद करना अभी?! मौज से जीओ, अगली महामारी तक!

       यदी अगली संभवित महामारी जैसी भयानक परिस्थिति में हम सभी और हमारी सभी की अगली पेढ़ी, क्या बोलते हैं इसे Gen."Z", कोई भी स्थिती का डटकर मुकाबला कर सके ऐसा शुभ विचार आ रहा हैं तो, आज फिर से जब देशभर में अनंत चतुर्दशी का उत्सव उल्लास उमंग से हम मना रहे है तब हम सब भारत सरकार को आवेदन करे की अब तो इन पर अमल कीजिए और देश में अधिक गति से बढ़ रहे बिलियोनर्स पर संपत्ति कर और विरासत कर डालकर, देश का हेल्थ केर बजेट GDP का कम से कम 5% तो कीजिए।

     ये शुभ कार्य के लिए भारत सरकार 1918 के स्पेनीश फ्लू या 2019 जैसे कोरोना वायरस का कोई नया वेरीयंट  वायरस आने का इंतजार कृपया ना करे!

     

Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X