PMO : पशुओं के प्रति क्रूरता का जुर्माना बढ़ाया जाए ताकि किसी बेजुबान के साथ बर्बरता ना हो
समस्या
100 रुपये। किसी बेज़ुबान जानवार को बेतहाशा मारने-पीटने, उसके साथ क्रूरता की हदें पार करने के बाद कोई भी व्यक्ति बस इतने रुपये का जुर्माना देकर छूट सकता है। तभी तो आए दिन हम खबरों में बेज़ुबान जानवरों के साथ बर्बरता की हदें पार करने वाली खबरें पढ़ते रहते हैं।
ये मासूम, बेज़ुबान जानवर अपने लिए आवाज़ नहीं उठा सकते। इसलिए हमें उनके लिए आवाज़ उठानी पड़ेगी, उनके लिए खड़ा होना पड़ेगा।
इस लड़ाई में मेरा साथ दें ताकि किसी भी जानवर को उस तरह टॉर्चर ना किया जाए जैसे लकी को किया गया।
लकी, एक साल का सड़कों पर भटकने वाला कुत्ता था, जिसे टर्फ व्यू सोसाइटी के दो वॉचमैनों ने बूरी तरह पीटा। मीडिया के अनुसार उन्होंने एक निवासी के कहने पर ऐसा किया, बस इसलिए क्योंकि वो बेघर जानवर मुंबई की तेज़ बारिश में एक आसरा तलाश रहा था। उस एक साल के कुत्ते के शरीर के हर हिस्से पर चोट पहुँचाई गई और उसके सिर पर भी मारा गया ताकि उसे सोसाइटी में घुसने के अपराध का सबक सिखाया जा सके।
एक साल के उस कुत्ते को बेरहमी से मारा-पीटा गया ताकि उसकी आवाज़ दूर-दूर तक जाए और बाकी जानवर भी सुनकर सबक लें। वो मासूम जानवर अब कोमा में है। उसे हमारी मदद की बहुत ज़रूरत है। हमें उसके लिए खड़ा होना होगा ताकि देश में जानवरों के प्रति होने वाली बर्बरता को रोका जा सके।
इस मामले में दोनों वॉचमैन के खिलाफ FIR दर्ज की गई है पर सोसाइटी के निवासी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पशु कल्याण से जुड़ी संस्थाओं ने उस कुत्ते को पशु अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पर हमें एक बड़ी लड़ाई लड़नी है ताकि आगे से किसी बेज़ुबान जानवर के साथ ऐसा ना हो और उस एक साल के कुत्ते को भी न्याय मिले।
जब किसी इंसान के अधिकारों का हनन होता है तो हम सब मिलकर न्याय के लिए आवाज़ उठाते हैं। लेकिन आज हमें एक बेज़ुबान के लिए आवाज़ उठानी है, उसे न्याय दिलाना है। अगर उस बेज़ुबान कुत्ते के साथ क्रूरता की हदों को पार करने वालों पर कार्रवाई होती है तो आगे से लोग हमारे देश में जानवरों को नुकसान पहुँचाने से पहले दस बार सोचेंगे। ये केवल एक कुत्ते के लिए लड़ाई नहीं है बल्कि सारे जानवरों की लड़ाई है।
जनवरों के प्रति क्रूरता आज भी वजूद में है। इस हमले की खबर पढ़कर मेरा दिल भर आया है और मेरी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। मैं आप सबसे अपील करती हूँ कि प्लीज़ मेरी पेटीशन पर हस्ताक्षर करें और इसे अपने दोस्तों से शेयर करें ताकि उस बेज़ुबान जानवर की चीखें व्यर्थ ना जाएं।
मेरा साथ दें और प्रधानमंत्री जी से अपील करें कि पशुओं के प्रति क्रूरता रोकथाम अधिनियम (Prevention of Cruelty to Animals Act, 1960) के तहत अधिकतम जुर्माने को बढ़ाया जाए।
#BezubanKiAwaaz #SaveOurStrays
Picture Credit: Google Images

पेटीशन बंद हो गई

पेटीशन अपडेट
पेटीशन को शेयर करें
30 जुलाई 2019 पर पेटीशन बनाई गई