Vimlesh Chandra JoshiJaipur, India
Mar 25, 2020

आदरणीय, 

मै एक सेवा निवृत्त अधिकारी हूँ और पिछले तीन वर्षों से बैंक ऑफ इंडिया में ग्राहक शिकायत निवारण प्रणाली की निष्पक्ष जांच के लिये घोषित पारदर्शिता और व्यक्तिगत जिम्मेदारी नीति के तहत जांच के लिये संघर्ष कर रहा हूँ ।

सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र में पारदर्शिता लाने हेतु व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर सझम अधिकारियों की संवेदनहीनता के कारण आम उपभोक्ताओ को सरकारी दिशा निर्देशों के तहत घोषित सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है ।

बैंकऑफइंडिया मुरलीपुरा शाखा द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को प्राप्त विशेष लाभ एवं सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है किन्तु विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के बावजूद भी आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया प्रदान जांच प्रारंभ कर वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करने के स्थान पर बार-बार विषय को सम्बंधित बैंक को ही प्रेषित किया जा रहा है जोकि निश्चित ही जांच का विषय है।

अतः मेरी आपसे विनम्र प्रार्थना है कि आप व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करते हुए विषय की विस्तृत जांच के आदेश प्रदान करने की कृपा करें।

Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X