Petition updateRaise the stipend for Rajasthan MBBS intern doctors to 14000 with DAVictory! We got orders from government on Intern Doctors stipend hike from 7000 to 14000 with DA

All Rajasthan Intern Doctor Association

May 31, 2021
1 वर्ष से लंबित चली आ रही इंटर्न डॉक्टर एवं रेजिडेंट डॉक्टर्स की बुनियादी मांगो पे आज सरकार ने आज 31 मई 2021 को आदेश जारी कर दिए हैं।
हम आदरणीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी एवं आदरणीय चिकित्सा मंत्री जी का धन्यवाद् देते हैं कि उन्होंने डॉक्टर्स को सही मायने में कौशल एवं राज्य की स्थिति को देखते हुए उचित समाधान निकाला है, एवं राज्य के चिकित्सकों को सौगात दी है।
हमारे एवं सरकार के बीच मध्यस्थता करने में आदरणीय डॉ के के शर्मा जी एवं डॉ प्रदीप शर्मा जी ने महत्वपूर्ण भूमिका नीभाई एवं गतिरोध हटाके हमारी मांग सरकार के सामने रखी उनका भी धन्यवाद्।
डॉ प्रशांत पाराशर एवं डॉ विनय प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में रेजिडेंट एवं इंटर्न डॉक्टर्स ने यह 1 वर्ष लंबी लड़ाई लड़ी है।
हमारी जायज मांगो को सरकार एवं आमजान तक पहूंचाने में मीडिया ने लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ के रूप में अहम् योगदान दिया। हमें एक माध्यम दिया अपनी बात को कहने का। मीडिया बंधुओ का राज्य सम्पूर्ण चिकित्सा जगत की और से बहुत बहुत धन्यवाद्।
Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X