किरण केस पर सीबीआई जांच & सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पेटीशन पर सुनवाई #JusticeForKiran
The Issue
चेतावनी - पेटीशन में यौन हिंसा का उल्लेख है
“हम हार गए…हम जंग हार गए …मैं उम्मीद के साथ जी रही थी…मेरे जीने की इच्छा खत्म हो गई है। मुझे लगता था कि मेरी बेटी को इंसाफ मिलेगा। अपराधियों के साथ जो होना था, वो हमारे साथ हुआ है!” - किरण नेगी की माँ
दस साल पहले एक दर्दनाक घटना में दरिंदों ने 19 साल की किरण का अपहरण कर बेरहमी से उसका गैंगरेप किया था।
इस हादसे ने, न सिर्फ़ दिल्ली पर पूरे देश को हिला कर रख दिया था। न्याय की लम्बी लड़ाई के बाद, हाई कोर्ट ने 2014 में किरण के दोषियों को फांसी की सजा सुनाइ थी, लेकिन फिर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। कल सुप्रीम कोर्ट ने फाँसी की सजा को बदलकर किरण नेगी के क़ातिलो को बाइज़्ज़त बरी कर दिया है।
ये खबर सुनकर मैं स्तब्ध थी। इतने शर्मनाक और जघन्य अपराधी आज़ाद कैसे हो सकते हैं? बेहद असंवेदनशील, डरावना और राष्ट्रीय शर्म का विषय है ये फैसला! अगर ये लोग दोषी नहीं थे तो असली दोषी कौन? उसे खोजने और सजा दिलाने की जिम्मेदारी किसकी है? इस फ़ैसले के बाद न्यायालय के दरवाज़े कोई महिला न्याय की गुहार लगा पाएगी?
मैं सोच भी नहीं सकती कि किरण के माता-पिता पर क्या बीत रही होगी। किरण सिर्फ़ उनकी नहीं बल्कि इस देश की भी बेटी थी। उसे न्याय दिलाना हमारी ज़िम्मेदारी है!
इस अन्यायपूर्ण फैसले के खिलाफ अपनी आवाज उठाएँ। ये पेटीशन साइन करें और किरण केस पर सीबीआई जांच & सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पेटीशन पर सुनवाई।
#JusticeForKiran
नोट: इस पेटीशन का उद्देश्य फंड जुटना नहीं है।

11,597

The Decision Makers
Petition Updates
Share this petition
Petition created on 8 November 2022