#JusticeForGaurav: गौरव चंदेल हत्याकांड की हो सीबीआई जांच

पेटीशन बंद हो गई

यह पेटीशन 1,439 हस्ताक्षर जुट गई

समस्या

गौरव चंदेल गुरुग्राम की एक मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर थे। वो मेरी तरह ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौड़ सिटी के निवासी थे।

6 जनवरी को गौरव ऑफिस से घर के लिए निकले। अपनी पत्नी को फोन कर कहा कि दो घंटे में घर पहुंच जाएंगे और परिवार के साथ खाना खाएंगे।

गौरव नहीं आए उनकी निर्मम हत्या की खबर आई।

उनकी पत्नी और परिवारवाले पुलिस के पास गए। जैसा कि हमारे देश में आम है पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही, सीमा विवाद में उलझी रही और इसी बीच गौरव को लूट लिया गया और उन्हें गोली माद दी गई।

ऑफिस में दिनभर मेहनत से काम करने के बाद आप घर लौटें पर बीच रास्ते में आपको लूट लिया जाए। आपको गोली मार दी जाए। सोचकर ही दिल दहल उठता है ना?

मेरे पड़ोसी, गौरव भाई के बारे में सोचता हूँ तो दिल भर आता है। पर अगर हमने उनके लिए आवाज़ नहीं उठाई तो कल हम और आप भी शिकार हो सकते हैं।

मेरी पेटीशन साइन और शेयर करें ताकि गौरव की हत्या की सीबीआई जांच हो और उनके परिवार को इंसाफ़ मिले।

2 हफ्ते हो जाएंगे पर उनके हत्यारे अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। गौरव भाई के परिवार को पुलिस पर भरोसा नहीं है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को भरोसा हो गया है कि पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर पाएगी। इसलिए इस मामले की जांच सीबीआई को दी जानी चाहिए ताकि सच सामने आ सके। ताकि आगे से अपराधियों के हौसले इतने बुलंद ना हों कि वो एक ईमानदारी से काम करने वाले निर्दोष व्यक्ति के साथ ऐसा करने की हिम्मत करें।

हमारा ये अभियान तबतक नहीं रकेगा जबतक गौरव और उनके परिवार को इंसाफ़ ना मिल जाए। जितना हो सके साइन-शेयर करें। 

avatar of the starter
vivek ramanपेटीशन स्टार्टर

फैसला लेने वाले

Chief Minister, Uttar Pradesh
Dr. Mahesh Sharma
MP
Dhirendra Singh
MLA

पेटीशन अपडेट