Petition updateसरकारी बैंक या तो मुनाफा कमाने के साधन बनाए जाएं या सरकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने के
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की मार्केटिंग और उसके टारगेट ने बैंक को बर्बाद कर दिया है

SADDAM HUSSAIN DARSHBarmer, India
Mar 2, 2018
हमारी यह मांग है कि सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना अटल पेंशन योजना और भी कई सारी योजना जिनका मकसद आम जनता को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराना है इन सब के लिए न तो बैंकों को कोई टारगेट मिलना चाहिए ना ही बैंकर्स का इस्तेमाल इनकी मार्केटिंग के लिए किया जाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से ऊपर से नीचे तक सभी मशीनरी इस काम में लग जाती है कि कौन ₹12 वाला बीमा ज्यादा विश्व आता है या फिर कौन अटल पेंशन ज्यादा करके आता है और बैंक का अपना मूल काम और मूल व्यवसाय को वक्त नहीं दे पाता ऐसे में बैंक बर्बाद हो रहे हैं इसका रास्ता यह है कि हर जगह चाहे छोटा सा गांव हो या फिर कोई शहर सरकारी तंत्र हर जगह है ग्राम पंचायत स्टाफ से लेकर मुंसिपल कॉरपोरेशन का बहुत बड़ा स्टाफ मौजूद है सरकार को चाहिए कि योजनाओं की मार्केटिंग और ग्राहक को तैयार करने का काम वह लोग करें और उनको फॉर्म भरवाकर उन्हें दे दे कि वह बैंक में जमा करके अपनी योजना चालू करवा दें हमें कंप्यूटर में एंट्री करने में कोई परेशानी नहीं है और उसके खाते को डेबिट कर के सामाजिक सुरक्षा का पैसा सरकार को भेजने में भी कोई परेशानी नहीं है लेकिन इसकी मार्केटिंग के चक्कर में बहुत कुछ बिगड़ रहा है आपसे अनुरोध है कि इस पिटीशन पर साइन करें और अपने Facebook WhatsApp पर शेयर करें अपने दोस्तों और परिवार वालों को बताएं कि वह इस पर साइन करें
Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X