Petition updateकोरोना वायरस: मास्क और सैनिटाइजर की कीमतों को रेगुलेट करें ताकि आम जनता भयभीत ना होVictory! सैनिटाइजर और मास्क को आवश्यक वस्तु की श्रेणी में डाला गया
seema mishra rinki sharmaNew Delhi, India
25 Mar 2020
प्यारे दोस्तों, हमारी पेटीशन साइन और शेयर करने के लिए आपका दिल से धन्यवाद। हमारी सामूहिक आवाज़ों को आखिरकार सुन लिया गया! हमें आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने एक राजपत्र (gazette) जारी कर सैनिटाइजर एवं मास्क को आवश्यक वस्तु की श्रेणी में रखा है। #DarKoRoko और कोरोना की रोकथाम की दिशा में ये सरकार का बड़ा कदम है। पेटीशन साइन करने वाले और इसे निरंतर शेयर करने वाले आप सभी 57,445 लोगों के प्रति हम अपना आभार प्रकट करते हैं। ऐसा कर के आपने इस पेटीशन को एक आवाज़ दी और कोरोना के समय जमाखोरी के खिलाफ एक निर्णायक भूमिका निभाई। हम सरकार, खासकर 3 मंत्रालय जिससे हमने संपर्क किया (स्वास्थ्य, केमिकल एवं फर्टिलाइजर और उपभोक्ता मामले) की हम सराहना करते हैं जिन्होंने समय रहते कड़े कदम उठाए। इस संदर्भ में एक नेशनल हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिसपर ग्राहक शिकायत कर सकते हैं। नंबर है- 1800-11-4000. इसके साथ ही हम अपनी शिकायत secy.doca@gov.in पर ईमेल कर सकते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि कोरोना ने तो अभी देश में बस कदम रखा है, इसलिए जरूरी है कि हम एकजुट रहें और संयम रखें। और केवल सरकार और WHO की सूचनाओं पर भरोसा करें। घर पर रहें, सुरक्षित और स्वस्थ रहें। इस संकट से हम एक मज़ूूबूत देश के रूप में निकलकर आएंगे। आपके साथ के लिए धन्यवाद। हम सभी साधारण नागरिकों की इस छोटी सी सफलता की खुशी को अपने Whatsapp, Facebook इत्यादि पर ज़रूर शेयर करिएगा। धन्यवाद, सीमा मिश्रा और रिंकी शर्मा
Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X