Обновление к петицииECHS में सुधार के लिएहम जीत गए ।
Englesh RanjanJehanabad Bihar, Индия
28 дек. 2021 г.

ECHS में कार्ड डिस्ट्रीब्यूशन में हो रहे धांधली में आपकी आवाज़ से उठे मुद्दे पर जीत के लिए पूरे देश के बेनिफिशियरी के तरफ से पूरे सैनिक परिवार और मीडिया खासकर #COMMINNG_BHARAT और Change.org जिन्होंने हम सब की बात को सरकार तक पहुंचाने में मदद की, उन सब को बहुत बहुत आभार और हार्दिक शुभकामनाएं ।

यही बात और मुद्दे शायद हम पहले उठाए होते तो देश सैंकड़ों हमारे पूर्व सैनिकों भाई को ECHS कार्ड कलेक्शन के लिए इतने धक्के नही लगाने पड़ते । खैर देर आए दुरुस्त आए । हमारी बात सरकार के नुमाइंदे को समझ आई और अब ECHS क्लिनिक पर ही कार्ड डिस्ट्रीब्यूशन के लिए सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया जा चुका है । किसी भी राज्य के सैनिकों को अब ECHS कार्ड के लिए HQ को चक्कर नही लगाने पड़ेंगे । वो अपने गृह क्लिनिक से ही कार्ड प्राप्त कर सकते है ।

आपने 11 oct 201 को change.org पर मुहिम चलाई, 12 Nov 2021 को कंप्लेन दर्ज कराया और 27 Nov 2021 को आपके हाथ में आपकी जीत की ताकत थी । आपसे उम्मीद करता हुं कि भविष्य में भी देश के सैनिकों के मुद्दे पर हम ऐसे ही एक दूसरे का साथ देते रहेंगे । हा कुछ कॉल भी आया था, बिहार के बाहर से कि ऐसे मुद्दे आप क्यों उठाते रहते है । जवाब आज उन्हें भी मिल गया होगा । बहुत बहुत बधाई, आभार, शुक्रिया और शुभकामनाएं, आपकी जीत के लिए, आप और आपके परिवार को ।


सार्जेंट इंगलेश रंजन पूर्व वायु सैनिक


जय हिन्द, जय हिन्द के सेना ��
#हमारा_सैनिक_हमारा_स्वाभिमान
#ECHS

Скопировать ссылку
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Эл. почта
X