जफराबाद के लिए अभियान समिति


र्वांचल के पुराने इतिहास को जानने -समझने, ऐतिहासिक स्थलों की मैपिंग करके उन्हें पुनर्प्रतिष्ठित करने और क्षेत्रीय इतिहास लेखन को बढ़ावा देने के लिए पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा चलाया जा रहा जन अभियान निरंतर प्रगति पर है। इसके पहले चरण में जफराबाद और जौनपुर के पुराने ऐतिहासिक स्थलों की मैपिंग की जा रहे है। साथ ही, उत्तर प्रदेश सरकार और पुरातत्व विभाग से मांग की जा रही है कि ७०० साल से उपेक्षित पड़े पुण्यभूमि जफराबाद के मन हेच किले का जीर्णोद्धार करके उसे पूर्वांचल का शौर्य तीर्थ बनाया जाए, जहां समूचे पूर्वांचल से शौर्य, संघर्ष और राष्ट्ररक्षा की गाथाएं संजोयी जाएं । इस किले का ऐसा ही इतिहास रहा है।
जौनपुर जफराबाद जीर्णोद्धार अभियान के लिए जफराबाद से बनायी जा रही अभियान समिति के तीन संयोजक तय किये गए हैं- डॉ. इंदु प्रकाश तिवारी, श्री विजय बहादुर सिंह और डॉ. बी पी मिश्रा। डॉ. तिवारी मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है, और कई जिम्मेदार पदों पर रहे हैं। अभी मुंबई कांग्रेस में सचिव हैं। श्री विजय बहादुर सिंह मुंबई, वाकोला, सांताक्रुज में रहते हैं , वरिष्ठ समाजसेवी हैं और अपनी सदाशयता और संगठन क्षमता के लिए सुविख्यात हैं। डॉ. बी पी मिश्रा मुंबई के मशहूर एम डी कॉलेज, परेल में गणित के विभागाध्यक्ष रहे हैं। वे मुंबई विश्वविद्यालय की सीनेट के भी सदस्य रहे हैं। शिक्षा जगत में उनकी बड़ी कीर्ति है।
उपरोक्त तीनों मान्यवर मूल रूप से जफराबाद के ही रहने वाले हैं।
साथ ही, श्री रणजीत सिंह पालीवाल को आजमगढ़ जिले के लिए अभियान संयोजक तय किया गया है। कांदिवली, ठाकुर विलेज में रहने वाले श्री सिंह अच्छे उद्यमी हैं, सामाजिक संरचनाओं और जरूरतों को अच्छे से जानते-समझते हैं। वे आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र के रहनेवाले हैं।
पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान के हम सभी लोग आप सबके बहुत-बहुत आभारी हैं।