Actualización de la peticiónजफराबाद के मनहेच किले को पूर्वांचल का शौर्य तीर्थ बनाया जाए।  

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री श्री चंद्रकांत त्रिपाठी ने की योगी जी को पत्र लिखने की शुरुआत

पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान  मुंबई Mumbai, India
23 abr 2023

पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान के जफराबाद किले के जीर्णोद्धार अभियान को समर्थन देते लोकप्रिय हिन्दीभाषी नेता, प्रखर सामाजिक चिंतक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री श्री चंद्रकांत त्रिपाठी। श्री त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर कहा है कि `` यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा पूर्वांचल के पुराने इतिहास को सामने लाने, ऐतिहासिक स्थानों की पुनर्प्रतिष्ठा करने और क्षेत्रीय इतिहास लेखन को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। इस सिलसिले में प्रतिष्ठान ने जफराबाद के ऐतिहासिक मन हेच किले का जीर्णोद्धार करके उसे पूर्वांचल का शौर्य स्थल बनाने की मांग की है। इस किले का बहुत गौरवशाली इतिहास रहा है। इसके प्रतिष्ठा से पूर्वांचल के शौर्य को मान मिलेगा और राष्ट्रीयता की परंपरा भी मज़बूत होगी। लिहःजा इस मांग पर गंभीर विचार किये जाने की जरूरत है। '


' प्रतिष्ठान द्वारा पूर्वांचल के सभी जिलों के जाने-माने राजनेताओं, साहित्यकारों, पत्रकारों, इतिहासकारों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों से इस आशय के पत्र लिखवाये जा रहे हैं, जिन्हें पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान की मांग के समर्थन में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी को सौंपा जाएगा।


चित्र में श्री त्रिपाठी के साथ हैं श्री घनश्याम सिंह, श्री आनंद सिंह, श्री पंकज सिंह, श्री अवतांश सिंह ,श्री अखिलेश सिंह, श्री विशाल दुबे, श्री सभाजीत शर्मा और श्री दीपक सिंह। यह छोटी सी हस्ताक्षर बैठक श्री आनंद सिंह के मागाठाणे कार्यालय में की गयी। श्री घनश्याम सिंह और श्री आनंद सिंह मुंबई के हिन्दीभाषी समाज के बहुत सम्मानित व्यक्तित्वों में से एक श्री संत प्रसाद सिंह ( गोरेगांव ) के सुपुत्र हैं। चंदौली के रहने वाले श्री सिंह सदाशयता, सदाचार, सरलता, सादगी और सामाजिकता के लिए जाने जाते हैं। वे एक अच्छे और प्रेमिल संयुक्त परिवार के लिए भी सुख्यात हैं। इस बैठक में उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी।


श्री संत प्रसाद सिंह का परिवार श्री नाहर सिंह ( गोरेगांव ) के परिवार से अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है। बैठक में श्री नाहर सिंह को भी याद किया गया। उन दिनों की याद हुई जब प्रख्यात समाजवादी विचारक श्री अच्युत पटवर्धन जैसे लोग श्री नाहर सिंह के आवास पर रुकते थे, और उनका घर समाजवादी विचारधारा के लोगों के लिए एक आश्रय ही बन गया था।


बैठक में श्री गोपाल सिंह (दहिसर) को भी बहुत आदर से याद किया गया। श्री गोपाल सिंह बहुत प्रेमी और उदारमना थे। उन्होंने मुंबई के पूरे उत्तर भारतीय समाज को जोड़ दिया था। उनकी पत्नी श्रीमती हीरावती देवी भी अपनी समाज निष्ठां के लिए जानी जाती हैं। पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा उपरोक्त तीनों विभूतियों को पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है।


पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान ने तय किया है कि जफराबाद किले के जीर्णोद्धार को लेकर भविष्य में जो भी कार्यक्रम किया जियेंगे, उनमें स्थानीय विभूतियों का सदर स्मरण किया जाएगा।


चित्र : 1: श्री चंद्रकांत त्रिपाठी मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए।

2: मुंबई के हिंदी भाषी समाज के एक कीर्तिस्तम्भ श्री संत प्रसाद सिंह जी।

3: पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा किए गए श्री गोपाल सिंह जी के अभिनंदन का एक दृश्य।

4: पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित समारोह में श्रीमती हीरावती देवी जी का अभिनंदन करते हिंदी भाषी समाज के शीर्षस्थ नेता द्वय श्री चंद्रकांत त्रिपाठी और श्री कृपाशंकर सिंह।