Yogita BhayanaNew Delhi, India
14 feb 2022

2 साल पहले, मैंने संसद में महिलाओं के मुद्दों पर दो दिवसीय सत्र की मांग के लिए यह पेटीशन शुरू की थी। आप और 109,000 से अधिक लोग मेरी मांग के साथ खड़े हुए और मेरी पेटीशन साइन की। मैं आपके समर्थन के लिए बेहद आभारी हूं। मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरी पेटीशन का सांसद श्री गौतम गंभीर जी ने समर्थन दिया। हमें उम्मीद है कि वे इस मुद्दे को सदन के पटल पर भी उठाएंगे और हमारे अनुरोध को संसद तक पहुंचाएंगे।

अगर हो सके तो ये बटन दबाकर इस पेटीशन को कम से कम 5 लोगों से शेयर ज़रूर करें।

कुछ ही दिनों में हमारा देश और पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाएगी, मैं चाहती हूँ कि उससे पहले हम 1 लाख से बढ़कर 2 लाख लोगों तक इस पेटीशन को पहुंचा सकें। मुझे उम्मीद है कि एक दिन संसद में महिलाओं के विषय पर 2 दिन का सत्र होकर रहेगा।

आपसे अनुरोध है कि अपना ईमेल ज़रूर चेक करें, आपको कैंपेने से जुड़े सारे अपडेट देने का प्रयास करूँगी।

धन्यवाद,
योगिता भयाना

Copy link
WhatsApp
Facebook
X
Email