पेटीशन अपडेटकृपया रेलवे के अग्रिम अारक्षण की समयसीमा को 120 दिन से घटा कर 30 दिन करें।
सेना के जवान भी परेशान : चार महीने पहले मंजूर नहीं होती छुट्टी

विधि जैन Vidhi Jainनवी मुम्बई, भारत
12 दिस॰ 2015
मित्रो,
इस याचिका पर हमारे देश की सीमाओं की निशदिन रक्षा में लगे हमारे सैनिक/फौजी भाइयों ने भी हस्ताक्षर किये हैं और टिप्पणी में उन्होंने अपनी व्यथा व्यक्त की है कि हमारी छुट्टी बहुत मुश्किल से मंजूर होती है और वह भी ज्यादा से ज्यादा २०-२५ दिन पहले ही मंजूर हो पाती है। चार महीने पहले छुट्टी तो सपने में मंजूर नहीं हो सकती है।
ऐसे में हमें कभी भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता है क्योंकि सारे टिकट यात्रा की तारीख से चार महीने पहले ही बिक जाते हैं और तत्काल टिकट प्रणाली में भ्रष्ट अधिकारी और दलाल लोगों का कब्ज़ा होता है ऐसे में हमारे सैनिक भाई बहुत कठिनाई का अनुभव करते हैं।
क्या आप अपने मित्रों, परिजनों को नहीं कहेंगे कि इस याचिका का समर्थन करें ?
हर हस्ताक्षर महत्वपूर्ण है
लिंक कॉपी करें
वॉट्सऐप
फ़ेसबुक
नेक्स्टडोर
ईमेल
X (एक्स)