Petition updateइटारसी में सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग
इटारसी में मेडिकल कॉलेज खोलने की मुहिम तेज, आंदोलन को मिल रहा जन समर्थन!

Ajay Rajputitarsi, MP, India

Aug 4, 2021
इटारसी में मेडिकल कॉलेज को लेकर चल रही मुहिम लोगों के बीच तेजी से बढ़ रही है। जन जागरूकता के लिए अभियान चला रहे इटारसी के प्रबुद्ध नागरिकों को लोगों का समर्थन मिल रहा है। इटारसी में मेडिकल कॉलेज ( Itarsi Medical College) खोलने की मुहिम के संस्थापक सदस्यों ने संयुक्त रूप से आज मुख्य बाजार क्षेत्र में व्यापारियों एवं आम जनता से समर्थन मांगते हुए जन जागरूकता अभियान चलाया। जिसकी सकारात्मक प्रतिक्रिया मुहिम को जनसमर्थन के रूप में इटारसी के नागरिकों द्वारा दी गई है।
दुकानदारों के साथ खरीददारों ने भी दिया मुहिम का किया समर्थन
मेडिकल कॉलेज को खोलने को लेकर लोगों की मांग को दुकानदारों के साथ-साथ खरीददारों ने भी मांग को जायज ठहराया है। एवं सरकार से इटारसी की जनता को शासकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात देकर सम्मानित करने की बात का बढ़चढ़ कर समर्थन किया है।
Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X