इटारसी में सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग
समस्या
स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली
मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली किसी से छुपी नहीं है।स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में पहले से पिछड़े होशंगाबाद जिले में कोरोना की दूसरी लहर ने स्वास्थ्य सुविधाओं की मौजूदगी का सच सामने रख दिया है।
कोरोना के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था की बद से बदतर स्थिति देखने को मिली। जिले के लोग इटारसी में मेडिकल कॉलेज सहित जिले में मौजूद सरकारी अस्पतालो के उन्नयन की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में कोरोना या किसी अन्य भयावह स्थिति से क्षेत्र स्वयं निपट सके।
कृपया साइन करें और मेरी पेटीशन को सपोर्ट करें।
क्षेत्र के लोग क्या चाहते हैं ?
होशंगाबाद जिले के प्रमुख शहर इटारसी में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग को लेकर विगत 2 माह से नागरिक निरंतर आंदोलन चला रहे हैं।
आजादी के 75 साल बीत जाने के बावजूद इटारसी की जनता प्रत्येक साल विकास की किरण को आशाभरी निगाहें से निहारती रहती है कि कोई मसीहा इटारसी को विकास की बड़ी परियोजनाओं की सौगात दिलाने में मदद करें। एक बार फिर इटारसी नगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और कलेक्टर की ओर आशाभरी निगाहों से देख रहा है। कल-कारखाने, रोजगार से महरूम इटारसी मध्यप्रदेश का सबसे बडा़ रेल्वे जंक्शन है। इटारसी शहर नर्मदापुरम संभाग में जिला मुख्यालय होशंगाबाद के नजदीक का मुख्य शहर हैं जो मुख्यरूप से यातायात की सुगमता के लिए जाना जाता हैं।
चलिए एक शुरुआत करें। मेरी पेटीशन साइन करें ताकि इटारसी को मेडिकल हब बनाने के लिए प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री कार्यालय से आधिकारिक पत्र आए जो इटारसी की जनता को सम्मानित करते हुए इटारसी में सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा करें।
एक याचिकाकर्ता और स्प्नद्रष्टा के रूप में मैं चाहता हूँ की होशंगाबाद जिले के इटारसी शहर में चिकित्सा शिक्षा के लिए एक सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाये। इस क्षेत्र की देश के केंद्र में मौजूदगी के कारण रेलवे विभाग द्वारा इसे मध्यप्रदेश का सबसे बड़े रेलवे जंक्शन के रूप में विकसित किया गया हैं। ये क्षेत्र महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की राजधानियों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय मार्ग 69 पर होने से देश के बड़े राज्यों के छात्रों के लिए यंहा आकर चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करना सहज होगा। मेडिकल हब के रूप में विकसित होने की इस क्षेत्र की आपार संभावनाए हैं।
सरकार हमेशा ये दावा करती है वे स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार आदि में सम्पूर्ण विकास कर चुके है या कर रहे हैं। लेकिन जब भी लोगों के बीच कोई स्वास्थ्य संबंधी आपदा आती है तो नागरिको की जान की कोई कीमत ही नही रहती है। हमारे देश मे विगत दो वर्ष में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को सबके सामने लेकर रख दिया हैं डॉक्टरों की भारी कमी को नए मेडिकल कॉलेज खोल कर ही पूरा किया जा सकता हैं।
नीचे एक लिंक साझा कर रहा हूँ, जिसमे इटारसी के नागरिको के प्रयास दिखाए गए हैं यदि सरकार सही मायनों में ध्यान देगी तो मेडिकल कॉलेज निर्माण में इटारसी की जनता सरकार का कंधे से कंधा मिलकर साथ देगी।
इस पिटीशन के जरिये मैं माननीय प्रधानमंत्री जी व् माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूँ कि वे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित केंद्र प्रायोजित योजना (पीपीपी मोड) के अंतर्गत क्षेत्र के अस्पतालों का उन्नयन कर यंहा एक सरकारी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराये।
मैं आशा करता हूँ मेरी इस पेटीशन पर आपके साइन के बाद सरकार ज़रूरी कदम उठाएगी।

फैसला लेने वाले
पेटीशन अपडेट
पेटीशन को शेयर करें
25 जुलाई 2021 पर पेटीशन बनाई गई