Petition updateबिहार के इस गांव में हो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण ताकि सबको मिले इलाज का अधिकारपेटीशन पर सफलता के दो कदम

शिवशंकर सावऔरंगाबाद बिहार, India

Dec 21, 2018
नमस्कार साथियों,
सबसे पहले तो आपका दिल से धन्यवाद कि आपने मेरी पेटीशन का समर्थन किया।
आप सबको बताना चाहूंगा कि हमारे क्षेत्र के माननीय विधायक जी ने स्वास्थ्य केंद्र के बनने का आश्वासन दिया है। हमें बताया गया है कि इसके लिए 4.5 लाख रुपये पास किए गए हैं और फरवरी के महीने से काम शुरू हो जाएगा।
मैं इस पेटीशन को बंद नहीं कर रहा हूँ क्योंकि मैं इस आश्वासन को हकीकत में बदलते देखना चाहता हूँ, जिसके लिए मुझे आप सबके समर्थन की ज़रूरत होगी।
मेरी कोशिश है कि माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी से इस पेटीशन पर जवाब ले सकूँ, जिसके लिए और ज़्यादा समर्थन की ज़रूरत होगी।
अनुरोध है कि मेरी पेटीशन को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचा दें, हो सकता है कि आपके माध्यम से ही ये पेटीशन स्वास्थ्य मंत्री जी तक पहुंच जाए।
धन्यवाद
शिवशंकर साव और समस्त गाँववासी
Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X