Actualización de la peticiónबिहार के इस गांव में हो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण ताकि सबको मिले इलाज का अधिकार

लोजपा सांसद चिराग पासवान जी और हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार दिलीप जी को सभी गांववासियों का धन्यवाद

शिवशंकर सावऔरंगाबाद बिहार, India
3 dic 2018

*चिराग पासवान जी और हिंदुस्तान अखबार का बहुत धन्यवाद!*

सुप्रभात दोस्तों,

मेरे गाँव को स्वास्थ्य केंद्र दिलाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण बातें हुई हैं, जिन्हें आप से साझा कर रहा हूँ।

1. लोक जनशक्ति पार्टी के बड़े नेता चिराग पासवान जी ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय जी के नाम पत्र लिखकर स्वास्थ्य केंद्र बनवाने का अनुरोध किया। मैं पूरे गाँव की ओर से उनका आभार व्यक्त करता हूँ।

यहां क्लिक कर उनका पत्र पढ़ें- https://bit.ly/2StHD63

2. हिंदुस्तान अखबार ने गाँव में स्वास्थ्य सेवाओं के आभाव पर एक विस्तृत रिपोर्ट छापी है, जिसे आप नीचे दिए लिंक पर पढ़ सकते हैं।

रिपोर्ट का लिंक- https://bit.ly/2QciC2P

आप सब से अनुरोध है कि मेरी पेटीशन को कम से कम 5 लोगों तक पहुँचा दें। मैं अपने गाँव को स्वास्थ्य केंद्र दिला कर रहूँगा, बस आप लोग मेरा समर्थन करते रहें।

धन्यवाद।

Copiar enlace
WhatsApp
Facebook
X
Email