Обновление к петицииउरी के शहीदों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिले

अापके किए हस्ताक्षर पर गया केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी का ध्यान

Vinod kumar YadavИндия
13 окт. 2016 г.
उरी के शहीद सैनिकों के बच्चों की मुफ्त शिक्षा की अापकी मांग असर दिखाने लगी है। अापने इस संबध में मेरे उठाए अॉनलाइन मुद्दे पर हस्ताक्षर कर इस अोर सरकार का ध्यान अाकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने इस मुद्दे का संज्ञान लेते हुए इस पर टिप्पणी की है। यहां प्रस्तुत है उनकी प्रतिक्रिया: -------------------------------- मुझे यह अॉनलाइन मुद्दा उरी में शहीद हुए सैनिकों के बच्चों के लिए Change.org से मिला है। इसमें यह अनुरोध किया गया है कि इन बच्चों की मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाए। हमारे सैनिकों ने देश की रक्षा करने की जिम्मेदारी निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाना हमारी अोर से उन्हें सम्मान प्रदर्शित करने का छोटा सा अंश होगा। मैंने मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र लिख कर अनुरोध किया है कि वे इस मुद्दे पर अनुकूल रूप से विचार करें। मेरी अापसे अपेक्षा है कि अाप मेरे मंत्रालय के काम-काज से नियमित अवगत होते रहें। कृपया हमे Twitter पर यहां फॉलो करें- @ministrywcd अौर @manekagandhibjp । अाप हमें Facebook Page पर यहां फॉलो करें- facebook.com/manekagandhiofficial अौर facebook.com/ministrywcd।'' धन्यवाद, मेनका संजय गांधी केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री
Скопировать ссылку
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Эл. почта
X