
U.P. और देश के B.Tech. (engineering graduates) की दुर्दसा ।।।
केवल उत्तर प्रदेश में ही 10 लाख से ज्यादा बेरोज़गार engineer(b.tech.) हैं जिनके पास private नौकरी भी नही है । पिछ्ले सात वर्षो से U.P. में राजकीय अभियंत्रण सेवा परीक्षा (U.P. State engineering services ) आयोजित नही हुयी और न ही कोई नया विज्ञापन (advertisement) प्रकशित किया गया , पिछली परीक्षा वर्ष 2013 में आयोजित की गयी थी उसके पश्चात् कभी कोई भी परीक्षा नही हुयी जिसमे engineering graduates को शामिल किया जाता ( पाँच बार UPPSC के calendar में भी date दी गयी और हर बार postphoned होती गयी और अब 2020 तक कोई date भी नही दी गयी है)।
हालाँकि Junior Engineer(J.E.) की भर्ती नियमित अंतराल पे होती रही लेकिन J.E. के लिए B.Tech. वालों को अनुमति (allow) नहीं मिलीं , अर्थात J.E. के लिए सिर्फ और सिर्फ Diploma धारक ही वैध(allow) थे और अब भी वही स्तिथि बनी हुई है ।
पहले तो 10-15 लाख खर्च करके माँ-बाप अपने बेटे/बेटी को इस उम्मीद के साथ engineering (b.tech) कराते हैं की उनकी संतान एक काबिल इंजीनियर बनेगा , लेकिन क्या होगा जब उसकी काबिलियत को दिखाने के लिए कोई platform ही ना मिले अर्थात कोई नौकरी ही न मिले ।
B.Tech. ( Engineering graduates) के लिए कोई भर्ती (vacancy) आ नहीं रही है और Junior engineer के पद(post) के लिए b.tech वाले allow नहीं हैं , अब आख़िर बेचारे b.tech करे तो करे क्या .....……? ( ऊपर से जिन्होंने education loan लिया है उसका अलग ही tension है) ।
वर्तमान का जो system है उसमें यदि एक Assistant engineer (A.E) की vacancy आती है तो उसकी दस गुना junior engineer की vacancy आती है क्योंकि A.E. के आधे पद J.E. के promotion से ही भर जाते हैं ।
Private Companies भी इसका खूब फायदा उठती हैं और B.Tech degree धारकों को केवल ₹12,000-15,000 प्रति माह में प्रतिदिन 10-12 घंटे की जी तोड़ मेहनत करवाती हैं और बार - बार नौकरी से निकले की धमकी भी देती हैं , वहीँ दूसरी तरफ Junior Engineers (Diploma) वाले लोग जिनकी Qualifications भी कम होती है वो लोग कम से कम ₹44,450 की प्रतिमाह salary पाते हैं वो भी full job security के साथ।
अतः सभी engineering graduatues (b.tech.) से आह्वान किया जाता है कि सब लोग साथ आये और हम सब Supreme court में Writ/petition file कर रहें हैं , आप सभी भाई-बहनों का सहयोग चाहिए जिससे की Junior Engineer के post के लिए b.tech. वाले भी allow हो सकें क्योंकि हमलोग b.tech. में diploma का भी सारा सिलेबस पढ़ते हैं और advance भी पढ़ते हैं तो b.tech. वालों किस आधार पे शामिल नहिं किया जा रहा है ?
कम से कम आधे-आधे seats पे allow किया ही जा सकता है अर्थात यदि 100 posts के लिए vacancy आती है तो 50 seats B.tech वालों को और 50 seats Diploma वालों को मिले जिससे दोनों लोगो का अस्तित्व बना रहेगा ।
Note- हमलोग diploma वालों के खिलाफ नही हैं ( इसीलिए 50-50 बंटवारे की बात कर रहे हैं जिससे सब लोग खुश रहें ) बल्कि सिस्टम और सरकार के गलत फैसले के सताये हुए लोग हैं।
Supreme court में writ (याचिका) दायर करने के बाद कुशलऔर प्रभावशाली (अर्थात महंगे) वकील के साथ -साथ और भी बहोत खर्च होते हैं, इसीलिए सबलोगो से सहयोग की प्रार्थना की जाती है और आप लोग ₹500-1000 जो भी सहयोग कर सकते हैं करें, case और ख़र्च की सारी details पारदर्शी होगी जिससे किसी को कोई आपत्ति न हो ।
धन्यवाद ������
Ragards : Deepak Singh ( Student - M.Tech; MNNIT, Allahabad/ Prayagraj)
7388074538
9807941023