भारत के जाँबाज़ नाविकों को एक तैरते हुए जेल से बचा लीजिए!

समस्या

1 साल से भी ज़्यादा समय से मेरे बहनोई, अन्य भारतीय नाविकों के साथ ‘एमवी अनस्टीसीया’ जहाज़ पर हैं, वो चीन के कैफिडियन ऐंकरेज पर फंसे हैं। जिसकी वजह से उन सभी की शारीरिक और मानसिक हालत बिगड़ती जा रही है।

इसकी मुख्य वजह चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार संबंधों को लेकर तनाव है पर इसमें बेचारे नाविकों का क्या कसूर।

हम सभी लोग उन नाविकों की सुरक्षा को लेकर काफ़ी चिंतित हैं। उन सबके लिए परिवार से दूर एक अनजाने देश में बिताया गया समय जेल की तरह है। वो जहाज़ पर पूरा दिन आत्मा की तरह भटकते रहते हैं।

हम आपसे हाथ जोड़कर अनुरोध करते हैं कि हमारी पेटीशन साइन करें और जितना हो सके शेयर करें ताकि सरकार तुरंत उन भारतीय नाविकों को वापस लाने के लिए कदम उठाए। सरकार चाहे तो इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाकर उन भारतीय नाविकों की रक्षा कर सकती है।

प्लीज़ हमारी मदद करें ताकि परिवार से बिछड़ चुके वो नाविक अपने देश भारत वापस आ सकें।

बहुत धन्यवाद,
शिवराज

avatar of the starter
Shivraj Gपेटीशन स्टार्टर
कामयाबी
1,62,807 समर्थकों के साथ इस पेटीशन ने बदलाव लाया!

फैसला लेने वाले

Juhie Singh
Spokesperson, Samajwadi Party
रिस्पोंस दिया गया
प्रिय नागरिकों, मैं पिछले कई दिनों से चीन में एम.वी अनस्तासिया जहाज पर फंसे हमारे देश के 16 नाविकों के संदर्भ में आ रही तमाम खबरों एवं सूचनाओं से अवगत हूँ। जहाज पर फंसे एक नाविक, गौरव सिंह जी के परिवार के एक सदस्य शिवराज घोरपडे, जिन्होंने ये पेटीशन शुरू की, उनके अपडेट को भी पढ़कर इस मुद्दे पर सारी जानकारी मुझे प्राप्त होती रही है। 6 महीने से अपने परिवार, अपने देश से दूर उन नाविकों पर क्या बीत रही होगी, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। वो नाविक बार-बार कह रहे हैं कि वो एक ‘तैरते जेल’ में कैद हैं, ये पढ़कर कितना दुख होता है, ये शब्दों में नहीं लिखा जा सकता। बहुत कम लोग जानते होंगे कि ये नाविक लॉकडाउन में तत्परता से अपनी ड्यूटी निभाते रहे ताकि ज़रूरी सामानों को लोगों तक पहुँचाया जा सके। इस संकट की घड़ी में हम सबका फर्ज़ बनता है कि हम उन नाविकों और उनके परिवार के साथ खड़े हों। ये किसी अकेले की नहीं बल्कि हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि उनकी देश वापसी के लिए आवाज़ उठाएं। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता के रूप में मैं हमारे नाविकों और उनके परिवार के साथ खड़ी हूँ। मुझे ज्ञात हुआ है कि सरकार उनकी वापसी के लिए प्रयास कर रही है। मैं माननीय शिपिंग मंत्रालय एवं विदेश मंत्रालय से अपील करूँगी कि इस समस्या का जितनी जल्दी हो सके समाधान किया जाए। इस गंभीर विषय को प्राथमिकता मानते हुए नाविकों को देश वापस लाने की एक तारीख बताई जाए और इस बारे में उनके परिवार को सभी सूचित किया जाए ताकि उनका डर और उनकी चिंता दूर हो। बहुत धन्यवाद, जूही सिंह प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी ट्विटर: @juhiesingh
Priyanka Chaturvedi
Member of Parliament, Rajya Sabha and Deputy Leader of Shiv Sena
रिस्पोंस दिया गया
प्रिय नागरिकों, मैं भारत के हमारे नाविकों के परिवार और आप सबसे, जो उन्हें देश वापस लाने के लिए लगातार आवाज़ उठा रहे थे, एक बेहद ज़रूरी अपडेट शेयर करना चाहती हूँ। माननीय शिपिंग मंत्री श्री मनसुख मांडविया जी ने अभी ट्वीट कर के जानकारी दी है कि एमवी अनस्तासिया जहाज़ पर सवार सभी लोग, 14 फरवरी को भारत वापस आएंगे। मैंने 9 फरवरी को राज्य सभा में शून्य काल के दौरान इस मुद्दे को उठाया था और सरकार से जवाब मांगा था। मैं प्रसन्न हूँ कि मेरे द्वारा सवाल उठाने के एक दिन से भी कम समय के भीतर नाविकों के परिवार और सभी भारतीयों को ख़ुशियों से भरी ये घोषणा प्राप्त हुई। माननीय मंत्री जी ने मुझे जवाब दिया है कि वो स्वयं और विदेश मंत्रालय एकसाथ मिलकर इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं। कृपया राज्य सभा का ये वीडियो ज़रूर देखें जिसमें इस मुद्दे को उठाया गया। धन्यवाद, प्रियंका चतुर्वेदी सांसद, शिवसेना
Narendra Modi
Prime Minister
V. Muraleedharan
V. Muraleedharan
Minister of State for External Affairs
S. Jaishankar
S. Jaishankar
External Affairs Minister

पेटीशन अपडेट

पेटीशन को शेयर करें

24 नवंबर 2020 पर पेटीशन बनाई गई