#AbBas बच्चों का शोषण और नहीं

पेटीशन बंद हो गई

यह पेटीशन 328 हस्ताक्षर जुट गई

समस्या

चाहे बंगलुरु में मासूम बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार की घटनाएं हो या पिछले दिनों दिल्ली में 40 से अधिक बच्चों के साथ डरावना कुकृत्य करने वाले नरपिशाच का प्रकरण। देश भर में ऐसे मामले या तो पुलिस तक पहुंचते ही नहीं या हमारे सिस्टम की उदासीनता से उन्हें बच निकलने का मौका मिल जाता है। हम एक ऐसा 'सभ्य समाज' बना रहे हैं जहां मासूम सुरक्षित ही नहीं हैं। इन अपराधो को बढ़ावा देने के बहुत से सामाजिक कारण भी हैं जिन पर कभी बात नहीं होती। अमर उजाला इन घटनाओं पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सरकार से अपील करता है कि इन मामलों को पूरी संवेदनशीलता से संज्ञान में लिया जाए और अपराधियों को जल्दी और सख्त सजा हो। सामाजिक संगठनों और मीडिया की मदद से इस मुद्दे के प्रति जागरुकता पैदा की जाए। इन चेहरों की मासूम मुस्कान को बनाए रखना हर हाल में हमारी जिम्मेदारी है। आइए इस अपील में हमारे साथ जुड़िए... एक कदम देश के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए बढ़ाएं।

avatar of the starter
Amar Ujalaपेटीशन स्टार्टर

फैसला लेने वाले

पेटीशन अपडेट

पेटीशन को शेयर करें

4 अगस्त 2015 पर पेटीशन बनाई गई