#EkRupya: आदिवासी बच्चियों को मिलने वाली 1 रुपया ‘शिक्षा प्रोत्साहन राशि’ को बढ़ाया जाए

पेटीशन बंद हो गई

यह पेटीशन 10,489 हस्ताक्षर जुट गई

समस्या

इससे बड़ा कोई मज़ाक नहीं होगा जो महाराष्ट्र में आदिवासी बच्चियों के साथ होता है। इन बच्चियों को स्कूल जाने के लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि मिलती है। जानते हैं वो राशि कितनी होती है?

ये प्रोत्साहन राशि 1 रुपया है। आपने सही पढ़ा, 1 रुपया!

इन बच्चियों को शिक्षा के लिए 1 रुपए मिलता है। पर आप सोचिए कि 1 रुपए में क्या मिलता है। मैं तो इतना जानती हूँ कि आज के दौर में 1 रुपया में तो पेन्सिल भी नहीं मिलती है।

इस प्रोत्साहन राशि को “डेली स्कूल अलावेंस” या रोज़ स्कूल जाने का भत्ता कहा जाता है। ये दूर-दराज़ के स्कूलों में बच्चों की अटेंडेंस को बढ़ाने के लिए दिया जाता है। 25 साल होने को आए हैं पर इस भत्ते की राशि बढ़ी नहीं, पहले भी 1 रुपए थी, आज भी 1 रुपए है।

ऐसी परिस्थिति में बच्चियों के स्कूल छोड़ने की दर क्यों नहीं बढ़ेगी। तभी तो भारत का सबसे समृद्ध राज्य- महाराष्ट्र, बच्चियों के स्कूल छोड़ने के मामले में 6 नंबर पर है, जहाँ 56,936 बच्चियों ने स्कूल छोड़ा।

इस मुद्दे से जुड़ी एक खबर पढ़कर मैं बहुत दुखी हुई और मैंने फैसला किया कि मैं इस मुद्दे पर आवाज़ उठाऊंगी। मैंने ये पेटीशन शुरू की है ताकि बच्चियों की शिक्षा की बातें करने वाले नेता इस मुद्दे का संज्ञान लें, और प्रोत्साहन राशि को बढ़ाएं। इससे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नारे में पढ़ाओ वाले भाग को बल मिलेगा।

एक और रिपोर्ट में बताया गया कि कैसे अधिकांश आदिवासी बच्चियाँ, चौथी क्लास के बाद स्कूल जाना छोड़ देती हैं। इसलिए क्योंकि उनके गाँव में आगे की क्लास नहीं है। उनके माता-पिता इतने गरीब हैं कि किसी और स्कूल में भेजने के लिए उनके पास सफर का किराया तक नहीं है। ये बच्चियाँ फिर कम उम्र में ही ब्याह दी जाती हैं और बाल-विवाह का शिकार बन जाती हैं।

ये सिलसला चलता रहता है और बच्चियाँ अपने बचपन के साथ ही अपना भविष्य भी खो देती हैं।

इस सिलसिले को आर्थिक सहायता से रोका जा सकता है। इस दिशा में शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि का मिलना एक अच्छा कदम था पर एक सदी का चौथा हिस्सा बीत जाएगा, शिक्षा विभाग ने उस राशि को बढ़ाया नहीं है।

अगस्त 2016 में महाराष्ट्र के विधायकों ने एक बिल पास किया ताकि उनकी सैलरी 75,000 से बढ़ाकर 1.5 लाख कर दी जाए। इस बीच उनको मिलने वाली पेंशन में भी 500% की बढ़ोतरी हुई है। पर किसी ने मासूम आदिवासी बच्चियों के बारे में नहीं सोचा।

कोई उनके बारे में बात नहीं कर रहा है। मेरा साथ दें और इन आदिवासी बच्चियों की आवाज़ बनें। ये बच्चियाँ बड़ी होकर मीरा बोरवनकर- महाराष्ट्र की पहली महिला IPS अफसर या प्रतिभा पाटिल, देश की पहली महिला राष्ट्रपति जैसी बन सकती हैं।

मेरी पेटीशन साइन करें ताकि महाराष्ट्र सरकार आदिवासी बच्चियों को मिलने वाली 1 रुपया ‘शिक्षा प्रोत्साहन राशि’ को बढ़ाए। इसे जितना हो सके शेयर करें ताकि इन बच्चियों को उनका हक मिले।

avatar of the starter
Almas Viraniपेटीशन स्टार्टर

फैसला लेने वाले

Uddhav Balasaheb Thackeray
Former Chief Minister of Maharashtra
Supriya Sule
MP, Nationalist Congress Party
Aaditya Thackeray
Environment and Tourism Minister, Maharashtra
Pravin Ghughe
Commissioner, Maharashtra State Commission for Protection of Child Rights

पेटीशन अपडेट

पेटीशन को शेयर करें

25 फ़रवरी 2019 पर पेटीशन बनाई गई