Neuigkeit zur Petitionकोरोना वायरस से लड़ रहे सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को सारे सुरक्षा उपकरण दें
Dr Santanu Sen

Asit KhannaIndien

01.04.2020
इस संकट की घड़ी में ये पेटीशन बहुत ही ज़रूरी मुद्दा उठाती है जो कि हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा एवं उनको पर्याप्त सुरक्षा उपकरण देने का है। मेडिकल फील्ड से जुड़े बहुत से लोगों ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से भी बिल्कुल ऐसी ही माँगें रखी हैं। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को लेकर अपनी चिंता ज़ाहिर की है, जो कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों के इलाज में लगे हुए हैं।
इस मेडिकल आपदा से लड़ने के लिए लाखों डॉक्टर, नर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। अगर वो अपनी ड्यूटी के दौरान खुद संक्रमित हो जाते हैं, तो ये उनके और उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। पर अगर वो इसलिए संक्रमित होते हैं क्योंकि भारत ने अपने स्वास्थ्य कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण नहीं दिए तो इस गलती की जिम्मेदारी हम सबकी होगी।
फिलहाल मरीज़ों का आँकड़ा सैंकड़ो में है पर आगे आने वाले समय में स्थिति और बुरी होगी। यही समय है कि सरकार बिना देरी के कोरोना का सामना करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए। स्वास्थ्य कर्मी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सरकार से अपील कर रहे हैं। अगर उनकी अपील नहीं सुनी जाती तो हमारे स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला कम होगा।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते मैं सरकार से आग्रह करता हूँ कि वो सभी मेडिकल स्टाफ को भरोसा दिलाए कि उनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। मैं सरकार से अपील करता हूँ कि सार्वजनिक रूप से बताएं कि उन्होंने अच्छे से अच्छे मानक वाले निजी सुरक्षा उपकरणों Personal Protective Equipemnts (PPEs) की खरीद के लिए क्या कदम उठाए। साथ ही खरीद की डेट, कितने स्टेज में, कब, कैसे और कितनी संख्या में इन्हें खरीदा गया सबकुछ जनता के सामने रखें। सुनने में आ रहा है कि PPEs के मैन्युफैक्चररों के बीच काफी ज्यादा भ्रम की स्थिति है, इसको जल्द से जल्द दूर किया जाना चाहिए।
सराहना के लिए केवल ताली बजाने से काम नहीं चलेगा। स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए तुरंत कड़े कदम उठाने होंगे ताकि वो बिना डरे अपना काम कर सकें। अगर एक भी स्वास्थ्य कर्मी सरकार की लापरवाही से संक्रमित होता है तो ये हमारे मुँह पर कालिख के समान होगा।
मेरी आवाज़ को इस पेटीशन के साथ जोड़ने का मौका देने के लिए बहुत धन्यवाद,
डॉ शांतनु सेन
राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल असोसिएशन
सांसद, राज्य सभा
(Image Courtesy: PTI)

Jetzt unterstützen
Diese Petition unterschreiben
Link kopieren
WhatsApp
Facebook
E-Mail
X