Petition updateस्कूलों में जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) से जुड़ी शिक्षा दी जाए

माननीय पीएम मोदी ने बताया स्कूलों में क्लाइमेट से जुड़ी शिक्षा का महत्तव

Aniket GuptaDelhi, India
Nov 2, 2021

COP26 सम्मेलन में पीएम ने कहा, “अगली पीढ़ी को मुद्दों से अवगत कराने के लिए स्कूल के पाठ्यक्रम में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन नीतियों को शामिल करने की आवश्यकता है“।

यह स्कूलों में #ClimateKiPadhai की हमारी मांग पर मेरी, आपकी और पेटीशन के 11000+ साइनर्स की आवाज़ों को एक बहुत बड़ा प्रोत्साहन है। हमारी आवाज़ का असर ज़रूर होगा!

आपसे विनम्र अनुरोध है कि पेटीशन की आवाज़ को और बुलंद करें। इसे अपने सभी WhatsApp Group व दोस्तों के साथ शेयर करते रहें।

पीएम मोदी ने COP26 समिट में जलवायु संरक्षण के मुद्दे पर भारत की प्रतिबद्धता और हम कैसे नए लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रहे हैं उसको रेखांकित किया।

अब इस मुद्दे पर अब सबकी निगाहें विकसित देशों पर टिकी हैं कि वो क्या कदम उठाएंगे।

सादर धन्यवाद,
अनिकेत गुप्ता (आदित्य दुबे, द्विशोजयी बनर्जी और सहर तनेजा के साथ)

Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X