Обновление к петицииजफराबाद के मनहेच किले को पूर्वांचल का शौर्य तीर्थ बनाया जाए।  

मुंबई के हिंदी भाषियों के शीर्षस्थ नेता श्री कृपाशंकर सिंह ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की

पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान  मुंबई Mumbai, Индия
20 апр. 2023 г.

मुंबई के लोकप्रिय हिंदीभाषी नेता महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री श्री कृपाशंकर सिंह जी ने आज २० अप्रैल को पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा जफराबाद के मनहेच किले के जीर्णोद्धार के लिए चलाये जा रहे ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इरादा है कि २० से २५ लाख सुधी जनों के दस्तखत के साथ यह मांग उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को सौंपी जाए। स्मरणीय है कि पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा पूर्वांचल के पुराने इतिहास का अध्ययन करने, पुराने ऐतिहासिक स्थानों की पुनर्प्रतिष्ठा करने और क्षेत्रीय इतिहास लेखन को बढ़ावा देने की यह जो मुहिम शुरू की गयी है, इससे समूचे पूर्वांचल के सांस्कृतिक विकास को मज़बूती मिलेगी।
कृपया इस ऑनलाइन पेटिशन पर दस्तखत करके पूर्वांचल के सांस्कृतिक विकास की इस मुहिम के सहभागी बनें।
चित्र: माननीय पूर्व गृह राज्य मंत्री श्री कृपा शंकर सिंह जी के साथ समाजसेवी श्री छोटेलाल सिंह, प्रो. बी पी सिंह, श्री संतोष सिंह, मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता श्री रत्नाकर सिंह और पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान का अध्यक्ष मैं ओम प्रकाश।