आगरा कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाकर मांगे अंक


*हस्ताक्षर अभियान चलाकर मांगे अंक*
*आगरा कॉलेज में चलाया अभियान, विद्यार्थियों ने दिया समर्थन*
*महाविद्यालयों को बता रहे अपनी वेदना*
आगरा। हाईस्कूल की मार्कशीट में अंकों की मांग को लेकर विद्यार्थी लगातार विभिन्न माध्यमों से अपनी आवाज उठा रहे हैं। इसी क्रम में आगरा कॉलेज परिसर मैं हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित बैनर पर छात्र-छात्राओं से हस्ताक्षर कराए। विद्यार्थियों ने बताया की कक्षा-9 तथा हाई स्कूल प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षाओं के आधार पर सभी छात्र छात्राओं को यूपी बोर्ड ने अंक दिए थे लेकिन इन विद्यार्थियों को बोर्ड ने अंक नहीं दिए हैं। उनके साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। अंको के लिए वह लगातार आंदोलन कर रहे हैं लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनको अपना भविष्य अंधकार में नजर आने लगा है। पढ़ाई को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
*मेरिट सूची से हमेशा के लिए होंगे बाहर*
आगरा कॉलेज मैं विद्यार्थियों द्वारा चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा के इन विद्यार्थियों को अंक मिलना बहुत जरूरी है। तभी यह महाविद्यालय तक पहुंच पाएंगे। बिना मेरिट के यह महाविद्यालय में दाखिला नहीं ले पाएंगे। आगरा कॉलेज के छात्र छात्राओं ने कहा की इनके लिए वृहद स्तर पर आंदोलन करना पड़ा तो उसमें यह अपना पूरा सहयोग देंगे। अंक दिलाने के लिए सहयोग कर रहे बाल अधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस ने कहा कि विद्यार्थियों को अंक दिलाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। जब तक विद्यार्थियों को अंक नहीं मिल जाते तब तक विभिन्न माध्यमों से लोगों को मुद्दे के बारे में बताया जाएगा और उनसे समर्थन भी लिया जाएगा।