RRB NTPC एवं Group D परीक्षा तिथि घोषित करें

समस्या

1. भारतीय रेलवे के द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2019 को RRB NTPC के 35277 पदों पर भर्तियां निकाली गई जिसमें कुल 1 करोड़ 37 लाख छात्रों ने आवेदन दिया, जिसकी पहले चरण की परीक्षा CBT -1 की संभावित तिथि जून से सितंबर 2019 के बीच बताई गयी। 

2. सभी छात्र जून से सितंबर 2019 तक परीक्षा तिथि से संबंधित सूचना का इंतजार करते रहे फिर भारतीय रेलवे के द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर 2019 को एक सूचना जारी की गयी जिसमें बताया गया कि रेलवे "RRB NTPC की परीक्षा स्थगित कर दी गई है , संशोधित कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में प्रकाशित किया जाएगा"। 

3. अक्टूबर 2019 से लेकर फरवरी 2020 तक बच्चे परेशान रहे परीक्षा तिथि को लेकर मगर भारतीय रेलवे के द्वारा RRB NTPC परीक्षा से संबंधित कोई भी सूचना जारी नहीं की गयी। परीक्षा में हो रहे विलंब से परेशान छात्र 2 मार्च 2020 को जंतर-मंतर नई दिल्ली पर RRB NTPC परीक्षा की तिथि की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने पहुंचे एवं रेल भवन में परीक्षा तिथि से सम्बंधित एक ज्ञापन सौंपा जिसके जवाब में सभी छात्रों को आश्वासन दिया गया की परीक्षा तिथि से संबंधित सूचना जल्द जारी की जाएगी। उसी दिन दिनांक 2 मार्च 2020 को भारतीय रेलवे के द्वारा एक सूचना जारी की गयी जिसमें RRB NTPC के Examination Conducting Agency (ECA) की टेंडर के बारे में बात की गयी थी, एवं कहा गया था कि दिनांक 16 अप्रैल 2020 तक ECA का सफलतापूर्वक चयन कर लिया जाएगा, परंतु तब से लेकर अभी तक यानी दिनांक 28 जुलाई 2020 तक RRB ECA का चयन नहीं कर पायी है। 

4. अत्याधिक विलंब के कारण कई छात्र डिप्रेशन में हैं और हमें रोज हज़ारो मैसेज करके परीक्षा तिथि पूछते हैं, जिसका कोई जवाब हमारे पास नहीं होता। छात्रों का रेलवे पर इल्जाम है की अगर रेलवे पहले ही बता देती की इतना ज्यादा समय लगेगा तो वो किसी और परीक्षा की तैयारी में जुट जाते। ज्यादातर छात्र निम्न और मध्य वर्गीय परिवार से आते हैं और उनको पैसे की तंगी का सामना करना पड़ता है, परीक्षा में देरी के कारण उनपर मानो समस्याओं का पहाड़ टूट पड़ा हो|

6. कुछ ऐसा ही Group D 2019 के बच्चे भी महसूस कर रहे हैं|

5. अतः माननीय रेल मंत्री पियूष गोयल जी से विनम्र निवेदन है कि RRB NTPC and Group D Exam Date जारी किया जाये ताकि करोड़ों अभ्यर्थियों की परेशानी कम हो।

avatar of the starter
Umang Studyपेटीशन स्टार्टर
यह पेटीशन 23,840 हस्ताक्षर जुट गई

फैसला लेने वाले

Piyush Goyal
Piyush Goyal
Minister of Railways

पेटीशन अपडेट

पेटीशन को शेयर करें

28 जुलाई 2020 पर पेटीशन बनाई गई