पेटीशन अपडेटबिहार के इस गांव में हो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण ताकि सबको मिले इलाज का अधिकार

स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण संपन्न, धन्यवाद सभी को

शिवशंकर सावऔरंगाबाद बिहार, भारत
1 अक्टू॰ 2020

#औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के #फाग गांव के सभी लोगों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र बनकर तैयार है.
उद्घाटन भी जल्द ही हो जाएगा.
स्थानीय लोगों और नेताओं से निवेदन है कि जो भी स्टाफ नर्स यहां पोस्टिंग है, उनका ड्यूटी पर आना शुरू हो, इसके लिए गांव के लोगों और नेताओं को पहल करना चाहिए.
साथ ही हम सभी गांववासियों को एक बार फिर से जोर लगाना पडेगा. ताकि इस उपकेंद्र को स्वास्थ्य केन्द्र में बदलाव संभव हो सके. स्वास्थ्य केंद्र में बदलाव के बाद डाक्टर का भी पोस्टिंग हो जाएगा. फाग सहित अन्य आसपास के गांव के लोगों को बहुत सुविधा होगी.
इसके लिए हरसंभव प्रयास कर रहा हूँ. चाहे जिसके पास निवेदन करना पडे, बात करना पडे, मैं तैयार हूं.
सभी लोगों को धन्यवाद.
शिव शंकर साव
फाग गोह औरंगाबाद बिहार.

लिंक कॉपी करें
वॉट्सऐप
फ़ेसबुक
नेक्स्टडोर
ईमेल
X (एक्स)