संविधान की मर्यादाओं का ख्याल रखना जरूरी : नवाब मलिक


सरहदी गांधी स्मृति सभा ६ फरवरी, २०२१, यशवंत राव चह्वाण सभागार, नरीमन पॉइंट, मुंबई
महाराष्ट्र के काबीना मंत्री श्री मलिक नवाब, पूर्व सांसद श्री हुसैन दलवई और श्री उदित राज, पत्रकार श्रीमती सबा नकवी, लेखक श्री फिरोज मिठीबोरवाला ,मौलाना अब्बास रिज़वी, लेखक सुधींद्र कुलकर्णी, हम-आप उर्दू अख़बार के संपादक और सरहदी गांधी मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष श्री सैयद जलालुद्दीन आदि सभी प्रमुख वक्ताओं ने फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल का नाम फिर से बहाल करने की मांग की।
श्री नवाब मलिक ने सभा को याद दिलाया कि मुस्लिम चिह्नों और प्रतीकों को कमज़ोर करना देश को नुकसान पहुँचाना है। हम एक साझा समाज हैं, और हमें संविधान के उसूलों का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बात कल्पना के भी परे थी कि किसी अस्पताल के नाम से किन्हीं भारत रत्न का नाम हटा दिया जाएगा।