Petition updateफरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल से सरहदी गांधी का नाम न हटाएं 

हमेशा याद रहेगा माहिदा खान का वृत्त चित्र और मुजीब खान का सरहदी दोस्त नाटक

पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान  मुंबई Mumbai, India
9 Feb 2021

6 फरवरी, 202१ को यशवंतराव चह्वाण प्रतिष्ठान सभागार, मुंबई में सरहदी गांधी खान अब्दुल गफ्फार खान की स्मृति में हुआ कार्यक्रम अपने कथ्य, इरादे और ईमान के लिए वर्षों तक याद किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रस्तुत सरहदी खान पर श्रीमती माहिदा खान का बनाया वृत्त चित्र और श्री मुजीब खान द्वारा लिखा सरहदी दोस्त खान अब्दुल गफ्फार खान नाटक दर्शकों को आजीवन याद रहेगा। इनमें गजब की ईमानदारी बरती गई है।  श्री मुजीब खान के सरहदी गांधी के रूप में प्रस्तुत कुछ चित्र देखें।  माहिदा और मुजीब भाई पिता-पुत्री हैं और घोसी, आजमगढ़ से हैं।

Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X